1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बदबूदार बालों से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

बदबूदार बालों से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 01:37 pm IST

जब हमारे शरीर से बदबू आती है तो हर तरह-तरह के ब्राड्स के परफ्यूम यूज करते है। जिससे कि बदबू दूर भाग जाती है, लेकिन बालों की बदबू एक बड़ी समस्या है।

smelly hair
- India TV Hindi
smelly hair

लाइफस्टाइल: गर्मियों का मौसम आता नहीं कि शरीर संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इन्ही में से एक समस्या है बालों से बदबू आना। जब हमारे शरीर से बदबू आती है तो हर तरह-तरह के ब्राड्स के परफ्यूम यूज करते है। जिससे कि बदबू दूर भाग जाती है, लेकिन बालों की बदबू एक बड़ी समस्या है।

ये भी पढ़े

इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अपने बालों को रोज वॉश करती है। लेकिन कुछ समय बाद ही फिर उनसे बदबू आने लगती है। अगर आपके साथ ऐसी समस्या है तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकती है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

बालों से बदबू आने का मुख्य कारण सिंड्रोम है। जिसके कारण यह समस्या होती है। ऑयली स्‍कैल्‍प वाले ज्‍यादातर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्‍कैल्‍प पर अति सक्रिय वसामय ग्रंथियों, व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी, अत्यधिक पसीना, केमिकल और पर्यावरण प्रदूषण, हार्मोनल असंतुलन, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण ज्यादातर लोगों में बालों की बदबू के अन्‍य कारक है। महिला और पुरुष दोनों को यह समस्या हो सकती है।

सेब साइडर सिरका

सेब साइडर सिरका बालों में चमक को बनाए रखता है। इसकी मदद से आपके बाल साफ रहेंगे साथ ही ये आपको गंद से दूर रखता है। एक कप पानी लें इसमें एक चम्मच सेब साइडर सिरके का मिलाएं इससे एक मिश्रण तैयार करें फिर इसे बालों में नहाने से पहले एक मिनट के लिए लगाएं और अच्छे से सिर धो लें इससे आपको बदबू से छूटकारा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल