1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में बालों को यूं रखें मजबूत और चमकदार

गर्मियों में बालों को यूं रखें मजबूत और चमकदार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2016 12:20 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 12:22 pm IST

गर्मियों के मौसम में बालों की अधिक समस्या होती है। जिसके कारण आपको उलझन जैसी समस्या होती है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते है तो इन उपायों को अपनाएं और अपने बालों को मजबूत और चमकदार बनाएं।

HAIR fall- India TV Hindi
HAIR fall

लाइफस्टाइल: गर्मियों में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल के तेल से सिर और बालों के मसाज और समय-समय पर बालों को नीचे से कटवाते रहना कमजोर और पतले बालों की परेशानी से निजात दिला सकता है।

ये भी पढ़े-

इस मौसम में बालों की अधिक समस्या होती है। जिसके कारण आपको उलझन जैसी समस्या होती है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते है तो इन उपायों को अपनाएं और अपने बालों को मजबूत और चमकदार बनाएं।    

बालों को रंगना

गर्मियों में तेज धूप और उमस से बच पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में बालों को कपड़े, बड़ी टोपी या छाते से ढक कर चलना चाहिए। यदि आप धूप में ज्यादा वक्त रहते हैं, तो घर आकर ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए। रंगे हुए बालों को वैसे भी कभी गर्म पानी में नहीं धोना चाहिए, इससे बालों की चमक चली जाती है। इसके अलावा रंगे हुए बालों में हेयर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चिपचिपे बालों से निजात
चिपचिपे बालों से परेशान लोगों को हमेशा ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आप बालों का अतिरिक्त ख्याल रखना चाहते हैं, तो सप्ताह में कम से कम तीन बार अंडे की सफेदी और नींबू के रस को मिलाकर लगाएं और बालों को धो लें। इसके अलावा गर्मियों में शिकाकाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों को मजबूत और चमकदार रखेगा।         

बालों को क्लोरीन से बचाएं
गर्मी के मौसम में खुद को तरोताजा रखने का सबसे बढ़िया उपाय पूल में डुबकी लगाना है। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि पुल के पानी में मिला क्लोरीन बालों के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए बालों को क्लोरीन के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए बालों में अच्छी तरह तेल या कंडीशनर लगाकर स्विमिंग कैप पहनकर ही स्विमिंग पुल में उतरना चाहिए। नहाने के बाद हमेशा सादे पानी से बालों को धोना चाहिए न कि शैंपू से। यदि आप नियमित तैराक हैं, तो नियमित रूप से हेयर स्पा कराना आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल