1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में बालों को यूं रखें मजबूत और चमकदार

गर्मियों में बालों को यूं रखें मजबूत और चमकदार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2016 12:20 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 12:22 pm IST

गर्मियों के मौसम में बालों की अधिक समस्या होती है। जिसके कारण आपको उलझन जैसी समस्या होती है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते है तो इन उपायों को अपनाएं और अपने बालों को मजबूत और चमकदार बनाएं।

HAIR fall
HAIR fall

रूखे बाल
रूखे बालों का मौसम से कोई लेना देना नहीं होता, लेकिन ये पहली ही नजर में आपके पूरे रूप और व्यक्तित्व को खराब करते हैं। रूखे बालों को नारियल के तेल से मसाज करना चाहिए, यदि मसाज के लिए समय न हो, तो पेशेवरों से बालों की टेक्सचरिंग करवाएं। इसके अलावा बालों को सुखाने के लिए ब्लोवर के इस्तेमाल से पहले बालों की जड़ में वोल्युमाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पतले बाल
पतले बाल कई लोगों की समस्या का कारण होते हैं। पतले बालों की देखभाल के लिए समय समय पर बालों की नीचे से छंटनी जरूरी है। इससे आपके बालों का घनत्व बढ़ता है और दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है। पतले बालों को सुलझाले के लिए नर्म दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करनी चाहिए। शैंपू के बाद बालों को रगड़कर या झाड़कर नहीं सुखाना चाहिए। इससे आपके बाल अधिक मात्रा में टूटेगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल