1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दो मुंहे बालों से है परेशान, तो करें केले का ऐसे इस्तेमाल

दो मुंहे बालों से है परेशान, तो करें केले का ऐसे इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2016 04:10 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 05:34 pm IST

आज हर महिला बालों के दो मुंहे और रूखेपन से परेशान है और कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है जिससे साइडइफेक्ट का डर रहता है, पर बालों के न बढ़ने की एक वजह दो मुंहे के बाल हो सकते है ।

spliends hair- India TV Hindi
spliends hair

नई दिल्ली: आजकल हम अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि खुद का ख्याल नहीं रख पाते। अगर बालों की बात करें तो हर लड़की का सपना होता है कि उसके लम्बे बाल हो। कईं लोगो के बाल नही बढ़ते जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे खान-पान पर न ध्यान देना, और दो मुंहे  बाल। हर महिला बालों के दो मुंहे होने से और रूखेपन से परेशान है और कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

ये भी पढ़े

इन प्रोडक्ट्स से साइडइफेक्ट होने का भी डर रहता है। बालों के न बढ़ने की एक वजह दो मुंहे के बाल हो सकते है जो की हमारे बालों को बढ़ने नही देते। समय-समय पर बालों को कटवाकर हम कुछ समय के लिए इन दो मुंहे बालों से छूटकारा पा लेते हैं लेकिन कुछ समय बाद यह फिर से उग आते हैं।

यदि आप हमेशा के लिए इन दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप इनसे निजात पा सकती हैं।  जानते हैं क्या हैं यह उपाय:

केला और अंडा करेगा बाल सॉफ्ट

एक केला लें और इसे अच्छी तरह मैश करें। अब इसमें अंडे की सफेदी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। आपका पैक तैयार है। आप सप्ताह में एक दिन इस पैक को बालो पर लगाएं । इस पैक के इस्तेमाल करने से आपके रूखे बाल साफ्ट हो जाएंगे।

केला और नारियल रोके दो मुंहे के बाल
एक गहरा बर्तन लें। अब इसमें एक केले को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें दो चम्मच नारियल का तेल मिला लें। ये पैक तैयार है। आप इसे स्कैल्प और बालों की पूरी लम्बाई पर लगाएं इससे आपके बाल दो मुंहे होने से बचेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल