नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमों में शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद 21 नवंबर को बेंगलुरु के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दीपिका के लुक को लेकर काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन हेयरस्टाइल के कारण उन्हें अनुष्का को कापी करने की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है।
दीपिका पादकुोण ने वेडिंग रिसेप्शन में गोल्डन कलर की कांजीवरण साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी। जहां साड़ी को लेकर भी दीपिका काफी ट्रोल हुई है। बता दें कि दीपिका को ये साड़ी उनकी मां ने गिफ्ट की थी जोकि अंगाड़ी गैलेरिया से ली गई थी और दीपिका को स्टाइल किया था।
दीपिका की साड़ी की बात करें तो वह कंगना रनौत और दिवंगत श्रीदेवी की तरह की पहने हुए नजर आईं है। वहीं उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो अनुष्का शर्मा के लुक को कापी किया है।
अनुष्का शर्मा इस लुक में अपनी वेडिंग रिसेप्शन में नजर आईं थीं।
Image Source : instragram/SabyasanchiSabyasanchi
आपको बता दें कि दीपिका ने अनुष्का शर्मा के लुक को कापी नहीं किया है बल्कि अपने ही पुराने लुक में नजर आईं है। जी हां दीपिका पहले गही डिजाइनर सब्यासाची के कलेक्शन की साड़ी पहन नजर आ चुकी है।
इस लुक की बात करें तो वह क्रीम कलर की सिल्क साड़ी के साथ ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी हुई है। इसके साथ इसी तरह हेयरस्टाइल की हुई है। जिसमें उन्होंने गजरा लगाया हुआ है।