1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. #DeepVeerReception: रणवीर सिंह शेरवानी ही नहीं, अपनी जूतियों के कारण भी हैं सुर्खियों में

#DeepVeerReception: रणवीर सिंह शेरवानी ही नहीं, अपनी जूतियों के कारण भी हैं सुर्खियों में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2018 09:38 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 10:56 pm IST

रणवीर सिंह अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी वह अलग ही लुक में नजर आएं। वह अपने जूती के कारण काफी सुर्खियों में है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों से 14 और 15 नवंबर को इटली के कोमो लेकर में 2 रीति रिवाज के साथ शादी की है। आज दीपिका के होमआउन बेंगलुरु में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। जिसमें पीनी सिंधु, अनुल कुंबले सहित कई स्टार्स पहुंचे। रणवीर सिंह अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी वह अलग ही लुक में नजर आएं।

बॉलीवुड स्टार्स की तरह रणवीर सिर्फ शर्ट, टी-शर्ट, पैंट या डेनिम नहीं पहनते बल्कि अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं। अवॉर्ड हो या पार्टीज वो हर जगह अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियों में आते हैं।  सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि अपने लुक के साथ भी रणवीर एक्सपेरिमेंट करने में आगे रहे हैं। बड़ी हेवी मूछों और बियर्ड को ट्रेंड में लाने का श्रेय इन्हीं को जाता है।

जहां एक ओर शादी से लेकर रिसेप्शन तक रणवीर सिंह दीपिका के साथ लुक में काफी मैच करते हुए नजर आएं।

वेडिंग रिसेप्शन की बात करें तो जहां दीपिका पादुकोण ने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी के साथ व्हाइचट कलर का बाजूबंद ब्लाउज पहना है। इसके साथ पर्ल और कुंदन से बेहतरीन खूबसूरत ज्वैलरी पहनी है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

वहीं रणवीर सिंह से रोहित बल द्वारा डिजाइन किए हुए ब्लैक-गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रहे है।

Ranveer Singh
Ranveer Singh

आपको बता दें कि रोहित बल की डिजाइन की हुई ये शेरवानी कत्यूर कलेक्शन 2018-19 में से एक है। रणवीर सिंह के जूती की बात करें तो अपनी शेरवानी की तरह ही पहनी हुई है। जो कि ब्लैक होने के साथ-साथ गोल्डन कलर की एंब्राइड्री की गई है।

जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह ने अपने शेरवानी के कपड़े से ही अपने लिए जूती बनवा ली है।

#DeepVeerReception: दीपिका पादुकोण जैसी गोल्डन सिल्क साड़ी पहन चुकी हैं बॉलीवुड की ये 2 लीड एक्ट्रेस

मां की गिफ्ट की हुईं गोल्डन साड़ी पहन दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर, वहीं रणवीर सिंह दिखें ब्लैक-गोल्डन शेरवानी मे

सामने आई दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की पहली तस्वीर, पीवी सिंधु भी पहुंची

रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण का पल्लू संभालते दिखें रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल