1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. #DeepVeerReception: दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन पर किया कंगना रनौत और श्रीदेवी के लुक को कॉपी

#DeepVeerReception: दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन पर किया कंगना रनौत और श्रीदेवी के लुक को कॉपी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 21, 2018 08:44 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 11:39 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि दीपिका से पहले कंगना रनौत और श्रीदेवी ने भी मिलती-जुलती ऐसी ही साड़ी पहन चुकी है।

Deepika - India TV Hindi
Deepika

नई दिल्ली:  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि दीपिका से पहले कंगना रनौत और श्रीदेवी ने भी मिलती-जुलती ऐसी ही साड़ी पहन चुकी है।

जहां दीपिका गोल्डन सिल्क साड़ी में व्हाइट कलर के बाजुबंद ब्लाउज में नजर आईं। इसके साथ ही रानी हार और कुंदन जड़ा हुआ हार पहना हुआ है। जो कि व्हाइट और ग्रीन कलर के पैंडल के साथ है। दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मांग में सिंदूर और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ है।

वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने ब्लैक शेरवानी में गोल्डन एब्राइड्री का पहना हुआ है।  इसके साथ ब्लैक कलर के जूते भी पहने हुए है। रणवीर का भी लुक परफेक्ट है। दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है।

दीपिका पादुकोण की इस खूबसूरत साड़ी की बात करें तो इसे दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने गिफ्ट की है। जो कि अंगाड़ी गैलेरिया से है। जिसके साथ ही स्टाइल सब्यासाची ने दी है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी। कि दीपिका पादुकोण ने जो गोल्डन साड़ी पहनी है उसे पहले ही कंगना रनौत पहन चुकी है।

Kangana
Kangana

जी हां सब्यासाची के इस गोल्डन साड़ी के कलेक्शन को कंगना रनौत पहले ही पह चुकी है। कंगना विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आ चुकी है। जिसमें उन्होंने इसी तरह मिलती-जुलती साड़ी पहनी थी। जिसमें व्हाइट कलर का ब्लाउज और गोल्डन कलर की ज्वैवरी में नजर आईं।

Sridevi
Sridevi

ऐसा नहीं है कि सिर्फ कंगना रनौत ही बल्कि दिवंगत श्रीदेवी भी इस तरह की साड़ी पहन चुती है। बस उन्होंने साड़ी के साथ ब्लाउज गोल्डन कलर का पहना हुआ था। जो कि सब्यासाची कलेक्शन में से एक ही है।

मां की गिफ्ट की हुईं गोल्डन साड़ी पहन दीपिका पादुकोण ने ढाया कहर, वहीं रणवीर सिंह दिखें ब्लैक-गोल्डन शेरवानी मे

एक बार फिर करीना कपूर बनी दुल्हन, लेटेस्ट तस्वीरें देखकर आप भूल जाएंगे रियल शादी को

दीपिका पादुकोण की कोंकणी शादी में सब्सासाची ने नहीं डिजाइन की थी साड़ी, ट्रोल होने पर दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल