1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका ने रिसेप्शन में पहना इस डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ ये खूबसूरत चोकर, जो है बहुत खास

दीपिका ने रिसेप्शन में पहना इस डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ ये खूबसूरत चोकर, जो है बहुत खास

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 21, 2018 11:21 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 11:33 pm IST

हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दीपिका पादुकोण ने इतना खूबसूरत चोकर किस डिजाइनर का पहना। साथ ही जानें आखिर यह चोकर क्यों है खास।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer

नई दिल्ली:  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

दीपिका गोल्डन सिल्क साड़ी में व्हाइट कलर के बाजुबंद ब्लाउज में नजर आईं। इसके साथ ही खूबसूरत ग्रीन कलर के चोकर के साथ मोतियों का रानी हार के साथ मैचिंग के ईयररिंग्स में वह काफी अच्छी लग रही थीं। इसके साथ दीपिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मांग में सिंदूर और हेयर स्टाइल में बन बनाया हुआ है।

दीपिका पादुकोण की इस खूबसूरत साड़ी की बात करें तो इसे दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण ने गिफ्ट की है। जो कि अंगाड़ी गैलेरिया से है। जिसे के. राधारमन ने डिजाइन किया था। जिसके साथ ही स्टाइल सब्यासाची ने दी है। लेकिन हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दीपिका पादुकोण ने इतना खूबसूरत चोकर किस डिजाइनर का पहना। तो आपको बता दें कि यह  Zambian Emeralds and Diamond चोकर सब्यासाची के ज्लैवरी कलेक्शन में से है।

sabyasanchi jewellery
Image Source : SABYASANCHI FACEBOOKsabyasanchi jewellery

इस चोकर की डिजाइन की बात करें तो यह दुर्लभ कोलंबियाई पन्ना रोज कट हीरे के समूह को मिलाकर इस खूबसूरत चोकर को बनाया गया है।

सब्यासाची एक फेमस फैशन डिजाइनर है। उनकी हर आउटफिट्स की कीमत लाखों में होती है। जो ज्वैलरी की कीमत बी लाखों में होगी। इस चोकर में हीरे के साथ-साथ पन्ना का इस्तेमाल किया गया है। जिसके कारण इसकी भी कीमत लाखों हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल