चना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं तो शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी है हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आज हम आपको बताते हैं कि भीगे चने के क्या फायदे होते हैं? आपको बता दें कि भीगे चने में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स पाए जाते हैं। भीगे चने खाने के कई फायदे हैं, इस खाने से दिमाग तेज़ होता है, खून साफ होता है जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।
मोटापा से मिलेगा छुटकारा
मोटापे से आजकल हमारे देश में न जाने कितने लोग परेशान है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के कोशिश करते हैं लेकिन असफल होते हैं। ऐसे में इससे निजात दिलाने में भीगे हुए चने बेहद फायदेमंद हैं। भीगे चने को खाने से धीरे-धीरे मोटापा कम होता है।
इम्युनिटी होगी स्ट्रांग
अगर आप भी अपनी कमज़ोर इम्युनिटी के कारण जल्दी-जल्दी बीमार होने से तंग आ चुके हैं तो भीगे चने खाना शुरू कर दीजिये। शरीर को सबसे ज़्यादा पोषण भीगे काले चनों से मिलता है। चने में विटामिन्स के अलावा क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं। अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ सुबह दो मुट्ठी भीगे चने खाइये और इसका शरीर पर पड़ने वाला असर आप बहुत जल्द देख पाएंगे।
पेट की बीमारियों से मिलेगा आराम
पेट की समस्याएं हर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये और सुबह चनों को पानी से अलग करके, इसमें अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाइये।
डायबिटीज होगा कंट्रोल
अगर आपको डायबिटीज है और आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए भीगे चने खाना शुरू कर दीजिये। 25 ग्राम काले चनों को रात में भिगोइये और इन्हें सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दीजिये। ऐसा करने से डायबिटीज दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें
Latest Lifestyle News