1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर कम करने का नायाब तरीका, बस आंवले को ऐसे करना होगा इस्तेमाल, फिर देखें कमाल

शुगर कम करने का नायाब तरीका, बस आंवले को ऐसे करना होगा इस्तेमाल, फिर देखें कमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 16, 2023 10:23 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:04 pm IST

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही आंवला का सेवन करना फायदेमंद होगा।

Amla for Diabetes - India TV Hindi
Amla for Diabetes Image Source : FREEPIK

 डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी होता है। अगर हाई होते शुगर लेवल को यहां नहीं रोका तो आप प्री डायबिटीक से डायबिटीक की कैटेगरी में आ सकते हैं। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो इससे आपके शरीर के विभिन्न अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण हो जाती है। यूं तो लोग इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं।  खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान के कारण सबसे ज्यादा लोग ब्लड शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं। इन आदतों के कारण ही अधिकतर लोग ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बढ़ते हुए वजन से परेशान है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। रोजाना समय निकालकर रोजाना योग करे। इसके अलावा अपनी डाइट में आंवला शामिल करे। आंवला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार है आंवला

आंवला में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटैश‍ियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

देश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से बिना चिर-फाड़ किए निकाला गया थायराइड कैंसर, 4 घंटे तक चला ऑपरेशन

ऐसे करें आंवले का सेवन

  1. रोजाना सुबह  आंवला, एलोवेरा और गिलोय का रस पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो आंवला का रस ही पी सकते हैं।
  2. आंवला और हल्दी डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आंवला चूर्ण और हल्दी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो, खून में शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है। साथ ही इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखने में भी मदद करता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

ये भी पढ़ें - 

सर्दियों में बाजरे के सेवन से मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी, ये बीमारियां भी होंगी कंट्रोल, ऐसे करें सेवन 

सर्दियों में रोज़ाना गुड़ खाने से इम्यूनिटी होगी मजबूत, साथ ही इन बीमारियों से भी होगा बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।