Silver jewellery: चांदी के गहने और बर्तन घर में रखे-रखे काले पड़ जाते हैं। जो देखने में बेहद खराब लगते हैं। कई बार लोगों को उन गहनों को पहनने का मन करता है, लेकिन उसमे आए कालेपन की वजह से लोग उसे नहीं पहनते। ऐसे में वे रखे रखे बेकार हो जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें घर बैठे-बैठे साफ कर सकते हैं। आप इन घरेलू टिप्स की मदद से घर बैठे मिनटों में चांदी के गहनों या बर्तन को नए जैसा चमका सकते हैं।
Image Source : freepikBaking Soda
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक नेचरल क्लींजर है। बेकिंग सोडा को गर्म पानी में डालकर पतला सा पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चांदी के जेवर या बर्तन पर लगाएं और किसी स्क्रब या ब्रश की सहायता से रगड़ें। इससे चांदी का कालापन दूर होगा और वो चमक उठेगी।
Image Source : FREEPIKVinegar
व्हाइट विनेगर
व्हाइट विनेगर को गर्म पानी में डालकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और इस घोल में चांदी का जेवर और बर्तन डाल दें। 15 मिनट के बाद चांदी के जेवर को निकाल कर साफ़ पानी से धो लजिए और फिर कॉटन के कपड़े से पोछ लें अब जेवर या बर्तन एकदम नए चांदी की तरह नज़र आएंगे।
Image Source : FREEPIKAluminum Foil
एल्युमिनियम फॉयल
खाना पैक करने वाला एल्युमिनियम फॉयल भी चांदी के सामान को चमका कर नए जैसा कर देगा। एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी में चांदी के जेवर डाल दें। कुछ देर रहने दें और फिर उसको पानी से निकाल कर एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ें। इससे चांदी का कालापन दूर हो जाएगा।
Image Source : freepiktoothpaste
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट सिर्फ आपके दांतों को ही नहीं चमकाता, बल्कि चांदी के सामान को भी चमकाने की ताकत रखता है। किसी पुराने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर अपनी पायल या किसी सिक्के या बर्तन पर रगड़ें। उसे अच्छी तरह रगड़ने के बाद इस चांदी को गर्म पानी में डाल दीजिए और कुछ वक्त बाद साफ पानी से धो लीजिए। चांदी हो गया एकदम नए जैसा।
Latest Lifestyle News