1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Home Tips: घर के दरवाजों में लगे हैंडल के गंदे काले दाग नहीं हो रहे हैं साफ़, तो उन्हें ऐसे मिनटों में चांदी की तरह चमकाएं

Home Tips: घर के दरवाजों में लगे हैंडल के गंदे काले दाग नहीं हो रहे हैं साफ़, तो उन्हें ऐसे मिनटों में चांदी की तरह चमकाएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 05, 2022 11:51 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 11:51 pm IST

Home Tips:अगर आपके घर के दरवाजों में लगे हैंडल गंदे होकर काले पड़ गए हैं, तो इन टिप्स की मदद से आप आसानी से उन्हें चमका सकते हैं।

Home Tips- India TV Hindi
Home Tips Image Source : INDIA TV

Home Tips: हम सभी को अपना घर साफ़ रखना बेहद पसंद होता है। साफ़ सफाई के बाद घर की रौनक देखते ही बनती है। लेकिन अक्सर घर की रौनक को  दरवाजे और खिड़कियों के काले हैंडल और दाग की नज़र लग जाती हैं। दरवाजों और खिड़कियों के हैंडल को साफ करना बहुत बड़ा टास्क होता है। बार बार धूल जमने और लगातार पकड़ने की वजह से ये काले पड़ जाते हैं। जिस वजह से देखने में भी वे बेहद गंदे लगते हैं। लोग इन्हे साफ़ करने के कई तरीके आज़माते हैं, लेकिन उससे कुछ असर नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप उन्हें आसानी से चमका सकते हैं। 

Home Tips
Image Source : FREEPIKHome Tips

तांबे और पीतल के हैंडल

ज़्यादातर लोग घर के दरवाजों में पीतल या तांबे के हैंडल लगाते हैं। ये शुरू में तो बेहद कमाल लगते हैं। लेकिन इन्हें रोज़ाना छूने से ये काले पड़ जाते हैं और बाद में बेहद भद्दे नज़र आते हैं। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए आप एक घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। 1 चम्मच मैदा, 1 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच नमक को मिला लें। इस पेस्ट को पीतल या तांबे के हैंडल पर रगड़ें।  2-3 मिनट के लिए छोड़ दें अब इसे गर्म पानी से साफ कर लें। ये हैंडल नए जैसे हो जाएंगे। 

Home Tips
Image Source : FREEPIKHome Tips

क्रोम और निकल के हैंडल

इन दिनों दरवाजों में क्रोम और निकल के बने हैंडल ट्रेंड में हैं। अगर आप उनकी रेगुलर सफाई न करें, तो उसकी चमक खोने लगती है। इसे साफ करने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड मिलाएं और घोल तैयार करें। इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब हैंडल पर इसे स्प्रे करें और एक सॉफ्ट कपड़े की मदद से इसे साफ करें। आपके दरवाजे के हैंडल चांदी की तरह चमकने लगेंगे। 

Teachers Day 2022: इस शिक्षक दिवस अपने टीचर्स को दें ये गिफ्ट्स, बन जाएंगे उनके फेवरेट स्टूडेंट

Ganesh chaturthi 2022: गणेश जी के इन नामों पर रखें बेटे का नाम, कभी नहीं लगेगी बुरी नजर

Home Tips:
Image Source : FREEPIKHome Tips:

स्टेनलेस स्टील के हैंडल

अगर आपको दरवाजे में स्टेनलेस स्टील के हैंडल लगे हुए हैं, तो इसे साफ करने के लिए नॉर्मल डिश वॉश लिक्विड को पानी में मिलाकर घोल बना लें। अब इसे हैंडल पर लगाएं और कपड़े से रगड़ें। अगर हैंडल पर बहुत ज्यादा दाग हैं, तो इसे साफ करने के लिए आप जैतून के तेल और सफेद सिरका को मिलाकर घोल बनाएं। इसे एक कपड़े की मदद से हैंडल पर लगाएं और साफ करें। ऐसा करने पर हैंडल नए की तरह चमकने लगेंगे।

Astrology tips: इस दिन भूलकर भी न काटें नाखून, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Healthy diet: आप भी जाते हैं जिम? तो खाने में शामिल करें ये प्रोटीन

Termites Remedies: दीमक की वजह से क्या आपका भी घर और फर्नीचर हो रहा है बेकार? इन आसान उपायों से उन्हें मिनटों में हटाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल