1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Home Remedies for Mosquitoes: क्या मच्छरों ने कर दिया है आपका भी जीना हराम? अब इन उपायों से उन्हें आसानी से भगाएं

Home Remedies for Mosquitoes: क्या मच्छरों ने कर दिया है आपका भी जीना हराम? अब इन उपायों से उन्हें आसानी से भगाएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 09, 2022 07:47 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 07:47 pm IST

Home Remedies for Mosquitoes: मच्छरों के काटने की वजह से कई तरह की बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन कुछ घरेलू उपाय की मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies for Mosquitoes- India TV Hindi
Home Remedies for Mosquitoes Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मच्छरों के काटने से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
  • इनकी वजह से लोगों की नींद खराब हो जाती हैं।
  • इन्हें भगाने के लिए इन आसान नुस्खों को आज़माएं।

Home Remedies for Mosquitoes: मच्छरों के काटने से लोगों की नींद ख़राब हो जाती है। इनके काटने से लोग डेंगू और मलेरिया जैसी  बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन्हें अपने घर से भगाने के लिए लोग कई तरह के स्प्रे और लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसका असर मच्छरों पर बस थोड़ी देर होता है। इसलिए आप सुकून की नींद पाने के लिए और तमाम तरह की बीमारियों से बचने के लिए इन बेहतरीन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

Garlic
Image Source : FREEPIKGarlic

लहसुन से भगाएं मच्छर 

घर से मच्छरों को भगाने में लहसुन का इस्तेमाल, बहुत ही असरदार माना जाता है। लहसुन की खुशबू से मच्छरों को परेशानी होती है। जिसकी वजह से वे इससे मच्छर दूर भागते हैं। इसलिए आप लहसुन का पेस्ट बनाकर उसे पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे

camphor
Image Source : FREEPIKcamphor

कपूर से भाग जाते हैं मच्छर 

घर से मच्छरों को भगाने में कपूर बेहद कारगर उपाय यही।आप कपूर को जलाकर 15 से 20 मिनट के लिए कमरे में छोड़ दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।

Baby's Name: मां दुर्गा की तरह पावरफुल बेटियों के नाम, बार-बार पुकारने का करेगा मन

Neem Oil
Image Source : FREEPIKNeem Oil

नीम का तेल मच्छरों को भगाता है 

आपके शरीर पर मच्छर न काटे, इसके लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल को पानी में मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर दूर रहते हैं और काटते भी नहीं है।

Mint leaves
Image Source : FREEPIKMint leaves

मच्छरों को भगाने में पुदीना है असरदार 

घर से मच्छरों को भगाने में पुदीना का इस्तेमाल करना बहुत ही असरदार माना जाता है। घर के सभी कोनों और फर्नीचर वाली जगहों पर पुदीने का तेल छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर घर से तुरंत दूर भाग जाएंगे।

Astrology tips: इस दिन भूलकर भी न काटें नाखून, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Healthy diet: आप भी जाते हैं जिम? तो खाने में शामिल करें ये प्रोटीन

Termites Remedies: दीमक की वजह से क्या आपका भी घर और फर्नीचर हो रहा है बेकार? इन आसान उपायों से उन्हें मिनटों में हटाएं

Home Tips: घर के दरवाजों में लगे हैंडल के गंदे काले दाग नहीं हो रहे हैं साफ़, तो उन्हें ऐसे मिनटों में चांदी की तरह चमकाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल