यूं तो हर इंसान अपनी ग्रोथ और जींस के हिसाब से लंबाई पाता है। अच्छी लंबाई से एक तरफ जहां व्यक्तित्व में निखार आता है, साथ ही व्यक्ति का आत्म विश्वास भी बढ़ता है। इसीलिए बच्चे से लेकर बड़े तक सब अच्छी लंबाई के लिए प्रयास करते रहते हैं। कम लंबाई वाले लोग लंबा होने के लिए कई जतन करते हैं और दवाएं खाते हैं। हालांकि लंबाई जीन्स और ह्यूमन ग्रोथ पर निर्भऱ करती है। हाईट बढ़ाने के 90 फीसदी चांस आपके माता पिता की लंबाई पर निर्भर करते हैं। और बचे हुए दस फीसदी आपकी आदतों और व्यायाम पर।
विज्ञान कहता है कि लंबाई बढ़ाने के लिए जिम्मेदार पिट्यूरी ग्रंथि जो रीढ़ की हड्डी में होती है, ये उस पर निर्भर करता है कि लंबाई किस उम्र और किन परिस्थितियों में बढ़ सकती है। कुछ योग और व्यायाम करने से रीढ़ की हड्डी में बनी ये ग्रंथि सक्रिय होती है और लंबाई बढ़ती है।
आइए जानते हैं कि किस तरह की एक्सरसाइज को करने से आप अब भी लंबाई को बढ़ा सकते हैं.
गुटखे की लत छुड़वा देती हैं ये चटपटी गोलियां, आजमा कर देखें ये कारगर तरीके
ताड़ासन
ताड़ासन ऐसा व्यायाम है जो अच्छी लंबाई के लिए करने की सलाह दी जाती है। चूंकि इससे शरीर में पर्याप्त खिंचाव होता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, इसलिए योगा एक्सपर्ट भी इसे करने की सलाह देते हैं। ताड़ासन लंबाई के साथ साथ स्वस्थ शरीर के लिए काफी काफी फायदेमंद है।
ताड़ासन करने का तरीका ये है -
– दोनों एड़ियों और पंजों को थोड़े से गैप देकर खड़े हो जाएं।
– दोनों हाथों को कमर की सीधाई की दिशा में ऊपर की ओर रखें और हथेलियों को मिलाएं।
– दोनों हाथों की अंगुलियां भी आपस में मिली होनी चाहिए।
– कमर सीधी, नजरें सामने की ओर व गर्दन सीधी रखें।
– दोनों एड़ियों भी ऊपर की ओऱ उठाएं और शरीर का पूरा भार पंजों पर डाल दें।
– हाथ-पैरों को उठाते हुए पेट अंदर करें। कुछ देर ऐसे ही खड़े रहें और फिर ये प्रक्रिया अपनाएं।
मुंह के छालों से पाना है छुटकारा तो दवा छोड़ इन नुस्खों को आजमाइए
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार लंबाई बढ़ाने का सबसे प्रचलित और आसान तरीका है। इससे बॉडी स्ट्रेच होती है और लंबाई बढ़ती है। इतना ही नहीं सूर्य नमस्कार एकाग्रता भी बढ़ाता है।