मसाला चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने में है मददगार, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
मसाला चाय इम्यूनिटी बूस्ट करने में है मददगार, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 10, 2020 11:38 pm IST, Updated : Jul 10, 2020 11:38 pm IST
आयुर्वेद के अनुसार मसाले शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं मसाला चाय।
Image Source : INSTAGRAM/SUNDSOUZAमसाला चाय
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। ऐसे में अगर आप इन बैक्टीरिया और संक्रमण से बचना हैं तो खुद की इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करना जरूरी है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेद में कई तरह के मसालों के बारे में बताया है। किचन में मौजूद इन मसालों से मिलकर बनी चाय आपको कइई रोगों से लड़ने में मदद करेगी। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।
मसाला टी बनाने के लिए सामग्री 1
एक चम्मच सौंफ
1 चम्मच जीरा
आधा चम्मच काली मिर्च दरदरा
1 दालचीनी की छड़ी
3-4 साबुत इलायची की फली
1 चम्मच अजवाइन
इन सभी मसालों को लकड़ी या चीनी मिट्टी के पेस्टल का इस्तेमाल करके पीस लें। मसालों को पीसने का यह पुराना ढंग स्वाद और तेल छोड़ने में मदद करता है। इसे आप अधिक मात्रा में पीस कर एयर टाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं।
एक पैन में चाय की पत्तियों को छोड़कर सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से धीमी आंच में उबाले। इसके बाद इसमें चाय की पत्तियों थोड़ी तेज आंच में 5-10 मिनट के लिए उबालें। अगर आप थोड़ी लाइट टी पानी चाहते हैं तो 5-6 मिनट उबालें और अगर आप स्ट्रांग टी पीते हैं तो 6-10 मिनट उबाले। इसके बाद इसे कप में छान लें और शहद या गुड़ डालकर सर्व करें।