Ragi Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं रागी डोसा, रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ मिलेंगे कई लाभ
Ragi Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं रागी डोसा, रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ मिलेंगे कई लाभ
India TV Lifestyle Desk
Published : Mar 19, 2021 10:38 am IST, Updated : Mar 19, 2021 02:08 pm IST
स्वामी रामदेव के अनुसार रागी वातनाशक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर जैसे गुण पाए जाते है। जानिए कैसे करें रागी का सेवन।
रागी औषधिय गुणों से भरपूर होता है। स्वामी रामदेव के अनुसार रागी वातनाशक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो ब्लड शुगर, वजन कम करने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में मदद करता है।
रागी के आटा का सेवन करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। इसमें आप चाहे तो अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे बनाए झट से रागी के डोसा।
एक बड़े बाउल में एक चौथाई कप चावल का आटा डाले और उसमें रागी आटा का आटा डालकर मिक्स कर लें। पानी डालकर सबको मिलाकर घोल बना लें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें । नमक और हरी मिर्च मिलाएं। पानी डालकर पतला कर लें। आपका डोसा का पेस्ट बनकर तैयार है। अब तवे पर तेल गर्म करें। इसके बाद चम्मच या छोटे से बाउल की मदद से घोल को डालकर डोसा बनाएं।