गणतंत्र दिवस पर बनाइए स्पेशल तिरंगा नूडल्स, ये रहा बनाने का तरीका
गणतंत्र दिवस पर बनाइए स्पेशल तिरंगा नूडल्स, ये रहा बनाने का तरीका
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 25, 2020 10:59 am IST, Updated : Jan 25, 2020 10:59 am IST
इस बार घर पर बनाइए तिरंगा नूडल्स। स्वाद में बेहतरीन और देखने में भी शानदार। गणतंत्र दिवस के मौके पर ये रेसिपी आपको सबसे वाहवाही दिलाएगी।
तिरंगा नूडल्स
गणतंत्र दिवस 2020 का मौका है और रविवार भी है। इस बार घर पर ही बच्चों के लिए कुछ ऐसा स्वादिष्ट और रोचक पकाइए कि स्वाद भी आए और तिरंगा का टच भी दिखे। इस बार हम आपको बता रहे हैं तिरंगा नूडल्स। आपके बच्चे इसे देखकर भी खुश होंगे और खाकर भी। इतना ही नहीं इसके तीन रंगों में छिपा है सेहत का खजाना।
आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं तिरंगा नूडल्स-
सबसे पहले आपको 2 कप नूडल्स लेने होंगे और थोड़ा सा तेल पानी में डालकर उन्हें उबालना होगा।
इसके बाद 1/2 कप गाजर को अच्छी तरह कद्दूकस कर लें और थोड़ी सी गाजर को उबाल कर उसका पेस्ट बना लें।
गाजर की तरह 1/2 मटर को पानी में उबाल लें और आधी मटर को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। मटर के पेस्ट में धनिया और हरी मिर्च भी पीस लें।
पैन में तेल गरम करें और कटी हुए एक प्याज को भून लें और इसमें काली मिर्च और नमक को मिलाएं। अब इसमें उबले हुए नूडल्स को डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक बर्तन में निकाल कर रख लें।
अब फिर से पैन में थोड़ा सा तेल डालें, कद्दूकस वाली गाजर डालें और पेस्ट डाले, फिर थोड़े से नूडल्स डालें और अच्छी तरह मिलाकर अलग प्लेट में निकाल लें।