नींद में सपने हम सभी देखते हैं। कई लोगों की ये मानना है कि सपने हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं और इनका कोई ना कोई मतलब होता है। कई बार हम लोग सपने में ऐसे चीज देख लेते हैं कि डर के मारे अपने आप आंख खुल जाती है। वहीं कई बार सपना देखते देखते मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों के विपरीत कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अपने साथ कई सवाल छोड़ जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सपने हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं। इससे हमें ये पता चलता है कि भविष्य में क्या होने वाला है? आज हम आपको बताएंगे ऐसे 7 सपनों के बारे में जिनके दिखने पर आपको घर में लक्ष्मी आने के संकते मिलते हैं।
7 सपने जो घर में लक्ष्मी आगमन के देते हैं संकेत
नृत्य करती हुई लड़की
अगर आप सपने में किसी लड़की को नाचते हुए देखने हैं तो ये सपना काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। ऐसा सपना ये बताता है कि मां लक्ष्मी की आपके ऊपर विशेष कृपा है।
पेड़ पर चढ़ते देखना
अगर आप सपने में अपने आप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने वाली है। हो सकता है किसी निवेश से आपको लाभ मिल जाए।
सपने में सोना देखना
सपने में सोना देखना मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने पर कभी भी आपको लाभ होने के आसार रहते हैं। वहीं, सपने में सोना खोना या मिलना अच्छा नहीं माना गया है।
सपने में चूहा देखना
चूहा, भगवान गणेश की सवारी मानी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चूहे को देखना घर में लक्ष्मी के आने का संकेत माना जाता है। ये सपना इस बात को दर्शाता है कि आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है।
सपने में जलता हुआ दीपक देखना
ये बेहद शुभ सपना है। ये सपना सफलता का सूचक माना जाता है। इस सपने के आने के बाद धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है।
सपने में कचरा देखना
सपने में अगर आप घर में कूड़ा पड़ा हुआ देखते हैं या फिर कूड़ा बाहर से लाते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में पैसा आने वाला है। सामुद्रिक शास्त्र में कचरे को धन से जोड़कर देखा जाता है
हरे-भरे खेत देखना
सपने में अगर आप हरे भरे खेत देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही ढेर सारा पैसा आने वाला है। वहीं, सपने में किसान को खेत में काम करते हुए देखनी भी लक्ष्मी के आने का सूचक माना जाता है।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Lifestyle News