हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब और फल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे हमारा भाग्य जुड़ा होता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। भाग्य से जुड़े सपनों को बहुत खास माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे सपने दिखने पर इनका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न तो यह सपने पूरे होते हैं और न ही इनका कोई फल मिल पाता है।
अगर आपने सपने में अपने आप को गाय की सेवा करते हुए देखा है तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सपने में जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उसके भाग्योदय के योग बनते हैं। ऐसा सपना देखने के बाद गाय को हरा चारा दान करना चाहिए। ध्यान रखें कि ऐसे सपने का जिक्र किसी से न करें।
सपने में अपने आप को गोबर से घर लीपते हुए देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे सपने बहुत मुश्किल से आते हैं। माना जाता है कि इन सपनों से किस्मत के ताले खोलने के संकेत मिलते हैं। ऐसा सपना दिखने के बाद किसी जरूरतमंद को फल का दान करना चाहिए।
सामुद्रिख शास्त्र में यह कहा जाता है कि अगर सपने में घर के आंगन में नाचता हुआ मोर दिखे तो यह सपना भाग्य से जुड़ा होता है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है तो इसे कुष्ठ रोगियों को तेल दान करना चाहिए।
अगर आपने सपने में केले के पेड़ को देखा है तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह सपना देखने के बाद पीले भोजन का दान करना चाहिए। यह सपना भाग्योदय के लिए बहुत खास माना जाता है। ध्यान रखें यह सपना गलती से भी किसी को न बताएं।
सपने में अगर आप कहीं जा रहे हैं और आप अपने लिए दरवाजों को खोलते हुए देखते हैं तो इसे बहुत अच्छा सपना माना जाता है। कहते हैं दरवाजों के साथ ही किस्मत के दरवाजे भी खुल जाते हैं। इस सपने को देखने के बाद किसी जरूरतमंद को पीले या नारंगी रंग के वस्त्र दान करें।
संपादक की पसंद