Hindi Newsपैसाबिज़नेस38वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बुधवार से प्रगति मैदान में होगा शुरू, जानिए कहां मिलेंगे टिकट
38वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बुधवार से प्रगति मैदान में होगा शुरू, जानिए कहां मिलेंगे टिकट
India TV Paisa DeskPublished : Nov 13, 2018 11:30 am ISTUpdated : Nov 13, 2018 11:30 am IST
अगर आप भी टिकट खरीद कर मेला देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आपके नजदीकी चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर टिकट मिल रहे हैं।
38th India International Trade Fair
नई दिल्ली। 38वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बुधवार से दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू होने जा रहा है। मेले का आयोजन 14-27 नवंबर के बीच होगा, बुधवार सुबह 9.30 बजे से मेले में एंट्री शुरू हो जाएगी और इस बार मेल में एंट्री टिकट 40 रुपए प्रति व्यस्क रखा गया है। वृद्ध और बच्चों के लिए मेले मे एंट्री फ्री है।
ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं टिकट
अगर आप भी टिकट खरीद कर मेला देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आपके नजदीकी चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर टिकट मिल रहे हैं। इसके अलवा आप बुक माय शो वेबसाइट के जरिए भी टिकट की ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं।