डीजीसीए का अदालत में दावा, एयरलाइंस यात्रियों से नहीं वसूलतीं मनमाना किराया
डीजीसीए का अदालत में दावा, एयरलाइंस यात्रियों से नहीं वसूलतीं मनमाना किराया
Dharmender Chaudhary
Published : May 07, 2017 04:39 pm IST, Updated : May 07, 2017 04:39 pm IST
डीजीसीए ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि देश में किसी राज्य में आंदोलन के समय एयरलाइंस यात्रियों से अत्यधिक और मनमाना किराया नहीं वसूलती हैं।
डीजीसीए का अदालत में दावा, एयरलाइंस यात्रियों से नहीं वसूलतीं मनमाना किराया
डीजीसीए ने इन आरोपों को तर्कहीन बताते हुए कहा कि किराया दरों की निगरानी बाजार ताकतों, उपलब्धता और परिस्थितियों के हिसाब से तय होती हैं। अदालत ने इस बारे में याचिका में किए गए दावे के आधार पर नियामक को नोटिस जारी किया था, जिस पर नियामक ने अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही।