Google ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कमीशन रेट
Google ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कमीशन रेट
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 16, 2021 03:02 pm IST, Updated : Mar 16, 2021 03:02 pm IST
दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने बड़ा झटका दिया है। गूगल ने कंपनी की तरफ से ऐप डेवलपर्स के लिए नियोजित कमीशन रेट को कम कर दिया जाएगा
Image Source : GOOGLEGoogle ने दिया झटका, ऐप डेवलपर्स के लिए घटाया कमीशन रेट
सोल। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने बड़ा झटका दिया है। गूगल ने कंपनी की तरफ से ऐप डेवलपर्स के लिए नियोजित कमीशन रेट को कम कर दिया जाएगा क्योंकि इसकी बढ़ी हुई फीस को लेकर सॉफ्टवेयर मेकर्स ने शिकायत की थी। गूगल ने कहा, दस लाख डॉलर तक की वार्षिक वृद्धि के लिए डेवलपर्स के लिए इन-ऐप की खरीददारी पर 15 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाएगा और दस लाख डॉलर से अधिक आय पर 30 फीसदी तक कमीशन लिया जाएगा। यह नई नीति जुलाई से प्रभावी होगी।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि 99 फीसदी डेवलपर्स प्ले स्टोर पर वार्षिक आय दस लाख डॉलर से कम दर्ज कराते हैं।
गूगल इससे पहले दक्षिण कोरिया में सभी इन-ऐप डिजिटल सामानों की खरीददारी के लिए 30 प्रतिशत कमीशन लेने की नीति को शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान कर चुका है, जबकि अपने प्लेटफॉर्म पर ऐप की खरीद के लिए अपने खुद की भुगतान प्रणाली का उपयोग अनिवार्य कर दिया है, जिसे जनवरी, 2021 से लागू कर दिया गया।