रैनसमवेयर अटैक के डर से बंद हुए सैकड़ों ATMs, आरबीआई ने सॉफ्टवयर अपडेट करने का दिया निर्देश
रैनसमवेयर अटैक के डर से बंद हुए सैकड़ों ATMs, आरबीआई ने सॉफ्टवयर अपडेट करने का दिया निर्देश
Dharmender Chaudhary
Published : May 15, 2017 06:18 pm IST, Updated : May 16, 2017 11:00 am IST
साइबर हमले के खतरे को देखते हुए सरकार ने देशभर के कुछ ATMs को बंद कर दिया है। सरकार ने यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर आठाया है। हालांकि आरबीआई ने इंकार किया है।
रैनसमवेयर अटैक के डर से बंद हुए सैकड़ों ATMs, आरबीआई ने सॉफ्टवेयर अपडेट करने का दिया निर्देश
आरबीआई ने बैंको से कहा कि पूरी दुनिया में मालवेयर अटैक हो रहे हैं इसी से एटीएम को बचाने के लिए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर लें। हालांकि, आरबीआई ने एटीएम को बंद करने के लिए किसी भी प्रकार के आदेश से साफ इंकार किया है। आरबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि सेंट्रल बैंक ने किसी भी एटीएम को बंद करने का निर्देश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुचना गलत है कि हमने एटीएम बंद करने को कहा है।