रेलवे इस ट्रेन के यात्रियों को दे रहा है फ्री गिफ्ट, 6 सितंबर तक चलेगा IRCTC का लकी ड्रॉ
रेलवे इस ट्रेन के यात्रियों को दे रहा है फ्री गिफ्ट, 6 सितंबर तक चलेगा IRCTC का लकी ड्रॉ
India TV Paisa Desk
Published : Aug 28, 2021 08:36 pm IST, Updated : Aug 28, 2021 08:36 pm IST
आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को 27 अगस्त से 6 सितंबर 2021 के बीच की यात्रा के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से सरप्राइज गिफ्ट देगी।
Image Source : PTIरेलवे इस ट्रेन के यात्रियों को दे रहा है फ्री गिफ्ट, 6 सितंबर तक चलेगा IRCTC का लकी ड्रॉ
रेल का सफर तो हम सभी करते हैं, इसके लिए टिकट खरीदते हैं। लेकिन क्या कभी आपको रेल टिकट खरीदने पर रेलवे की ओर से ही फ्री गिफ्ट मिला है? अगर नहीं मिला तो आप देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) का सफर कीजिए। आप यदि लकी ड्रॉ में विजयी रहते हैं तो आपको फ्री गिफ्ट जीतने का मौका मिल सकता है।
आईआरसीटीसी (IRCTC) तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खास स्कीम लेकर आया है। आईआरसीटीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए एक और सरप्राइज पेश किया है। आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को 27 अगस्त से 6 सितंबर 2021 के बीच की यात्रा के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से सरप्राइज गिफ्ट देगी।
आईआरसीटीसी के अनुसार एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और एसी चेयर कार दोनों श्रेणियों के यात्री इस स्कीम में गिफ्ट हासिल कर सकते हैं। इस लकी ड्रॉ में चुने गए हर पीएनआर पर एक सरप्राइज गिफ्ट दिया जाएगा। लकी ड्रॉ विनर, एसी चेयर कार से 10 पीएनआर और एग्जीक्यूटिव चेयर कार से 3 पीएनआर के लिए कंप्यूटर सिस्टम के जरिए सेलेक्ट किया जाएगा और प्रत्येक यात्रा के लिए अलग-अलग होगा।
बता दें कि IRCTC ने 7 अगस्त से दोबारा तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। इसके बाद रक्षाबंधन के त्योहार पर आईआरसीटीसी ने महिला यात्रियों को कैशबैक का ऑफर पेश किया था। आईआरसीटीसी वर्तमान में चार दिनों की साप्ताहिक फ्रीक्वेंसी यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार के साथ तेजस ट्रेन का संचालन कर रही है।