A
Hindi News पैसा आईपीओ Vidya Wires ने अपने आने वाले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड किया तय, निवेशक इस दिन से लगा सकेंगे बोली

Vidya Wires ने अपने आने वाले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड किया तय, निवेशक इस दिन से लगा सकेंगे बोली

विद्या वायर्स वाइंडिंग और कंडक्टिविटी प्रोडक्ट्स की अग्रणी निर्माता है, जो कई महत्वपूर्ण उद्योगों और अनुप्रयोगों के लिए सामग्री बनाती है। आईपीओ में 274 करोड़ रुपये के नए शेयरों का इश्यू शामिल है

विद्या वायर्स के शेयर 9 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।- India TV Paisa Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट विद्या वायर्स के शेयर 9 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।

वाइंडिंग और कंडक्टिविटी उत्पाद बनाने वाली कंपनी विद्या वायर्स ने शुक्रवार को अपने आगामी 300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 48-52 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 1,100 करोड़ रुपये से अधिक होगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि यह आईपीओ 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 5 दिसंबर को बंद होगा, जबकि 2 दिसंबर को एंकर निवेशकों को शेयर आवंटित किए जाएंगे। आईपीओ में 274 करोड़ रुपये के नए शेयरों का इश्यू शामिल है, साथ ही 50.01 लाख शेयरों की 26 करोड़ रुपये की ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी होगी।

किसके लिए कितना है रिजर्व

आईपीओ में से 50% हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित है। विद्या वायर्स के शेयर 10 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है।

जुटाई राशि का इस्तेमाल कहां करेगी कंपनी?

खबर के मुताबिक, कंपनी नेट प्रोसीड्स का उपयोग अपनी सहायक कंपनी ALCU में नए प्रोजेक्ट्स के लिए पूंजीगत व्यय, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। विद्या वायर्स वाइंडिंग और कंडक्टिविटी उत्पादों की अग्रणी निर्माता है, जो कई महत्वपूर्ण उद्योगों और अनुप्रयोगों के लिए सामग्री बनाती है। 

विद्या वायर्स का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो

कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में प्रिसिजन-इंजीनियरड एनामेल्ड वायर्स, एनामेल्ड कॉपर रेक्टैंगुलर स्ट्रिप्स, पेपर इंसुलेटेड कॉपर कंडक्टर्स, कॉपर बसबार, बेयर कॉपर कंडक्टर्स, विशेष वाइंडिंग वायर्स, PV रिबन, और एल्युमिनियम पेपर कवर स्ट्रिप्स शामिल हैं। इन उत्पादों का उपयोग ऊर्जा उत्पादन व ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स, इलेक्ट्रिक मोटर्स, क्लीन एनर्जी सिस्टम्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होता है।

Latest Business News