IRCTC offer : बिना टिकट बुक किए IRCTC वापस कर रही है पैसे, ऐसे उठाएं धांसू स्कीम का फायदा
IRCTC offer : बिना टिकट बुक किए IRCTC वापस कर रही है पैसे, ऐसे उठाएं धांसू स्कीम का फायदा
India TV Paisa Desk
Published : Feb 11, 2021 02:55 pm IST, Updated : Feb 11, 2021 02:55 pm IST
देश में लाखों टिकट प्रतिदिन भारतीय रेल की IRCTC सेवा से ही बुक होते हैं। अब यही IRCTC आपको बिना टिकट बुक किए भी फायदा पहुंचा रहा है।
Image Source : INDIA TVIRCTC offer:बिना टिकट बुक किए IRCTC वापस कर रही है पैसे, ऐसे उठाएं धांसू स्कीम का फायदा
IRCTC offer: भारतीय रेल में टिकट बुक कराने के लिए आपने कभी न कभी IRCTC की सुविधा का इस्तेमाल किया होगा। देश में लाखों टिकट प्रतिदिन भारतीय रेल की IRCTC सेवा से ही बुक होते हैं। अब यही IRCTC आपको बिना टिकट बुक किए भी फायदा पहुंचा रहा है। दरअसल यह स्कीम IRCTC के वॉलेट iMudra पर मिल रही है। यह वॉलेट खासतौर पर IRCTC पर तेजी से टिकट बुक करने के लिए प्रदान किया गया है। अब आप इस वॉलेट के माध्यम से रेलवे से बाहर भी खरीदारी कर सकते हैं।
IRCTC ने ट्वीट कर बताया है कि अब ग्राहक बड़ी शॉपिंग पर बड़ा कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इस आफर के तहत आपको IRCTC के वॉलेट से 5000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करनी होगी। इस खरीदारी के लिए यदि आप IRCTC के iMudra वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो आपको 2000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकेगा। IRCTC के अनुसार iMudra वॉलेट पर यह स्कीम 28 फरवरी तक जारी है।
कैसे डाउनलोड करें iMudra एप (How To download iMudra app)
आपको आईआरसीटीसी की इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए iMudra एप का इस्तेमाल करना होगा। यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डोउनलोड किया जा है। अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपना IRCTC का यूजर आईडी और पासवर्ड फीड करना होगा। इसके बाद आपको IRCTC के iMudra एप में ई बैंकिंग के जरिए या क्रेडिट व डेबिट कार्ड या फिर यूपीआई से पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। आप इस वॉलेट में पैसे भरकर किसी भी आउटलेट पर खरीदारी कर स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।