1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Rashifal 7 January 2026: धनु राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा आज का दिन, बिजनेस में मिलेगा सपोर्ट, रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी

Dhanu Rashifal 7 January 2026: धनु राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा आज का दिन, बिजनेस में मिलेगा सपोर्ट, रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी

Dhanu Rashifal 7 January 2026: आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर ज्यादा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत है। पढ़िए दैनिक धनु राशिफल।

Dhanu Rashifal 7 January 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 7 जनवरी 2026 धनु राशि का राशिफल

Dhanu Rashifal 7 January 2026: आज 7 जनवरी 2026 के सितारे धनु राशि के लोगों के साथ है। आज आपका दिन कई तरह से खास होने वाला है। सितारे संकेत दे रहे हैं कि बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने पिता का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, सेहत के मामले में थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा बीतेगा। 

राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

धनु राशि वालों आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। लवमेट के लिए खुशखबरी है आज उनका रिश्ता तय होने का योग बन रहा है।

आज के दिन आपके लिए शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 8 है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.70 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News