Kumbh Rashifal 21 January 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए 21 जनवरी का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। बुधवार के दिन अपनों के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा। यह दिन आपको नए लोगों से जुड़ने और भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने का अवसर भी प्रदान कर सकता है, जिससे आगे चलकर लाभ मिलने की संभावनाएं बनेंगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं 21 जनवरी के लिए आपके ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं।
आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा
बुधवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग - हरा
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें-
12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News