A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 4 January 2026: आज का दिन वृषभ राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, अचानक आई बड़ी मुसीबत भी नहीं बिगाड़ पाएगी कुछ

Vrishabh Rashifal 4 January 2026: आज का दिन वृषभ राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, अचानक आई बड़ी मुसीबत भी नहीं बिगाड़ पाएगी कुछ

Vrishabh Rashifal 4 January 2026: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। अचानक आने वाली परेशानियों से आप समझदारी और धैर्य के साथ बाहर निकल सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पढ़िए दैनिक वृषभ राशिफल।

Vrishabh Rashifal 4 January 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज 4 जनवरी 2026 वृषभ राशिफल

Vrishabh Rashifal 4 January 2026: आज 4 जनवरी 2026 और रविवार का दिन है। वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों से भरा हुआ रहने वाला है। आज किस्मत आपका साथ देगी और कई ऐसे काम बनते नजर आएंगे, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, करियर या निजी जीवन हर जगह संतुलन और संतोष महसूस होगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी, जो आपको चुनौतियों से आसानी से बाहर निकालने में मदद करेगा। 

 पारिवारिक रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप अचानक आई किसी भारी मुसीबत से आसानी से सुरक्षित बचने में कामयाब हो जाएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर की मदद से किसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बना सकते है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ने से आपके पड़ोसी आपसे बहुत खुश हों जाएंगे। आज आपको शादी का प्रपोजल आ सकता है। पारिवारिक रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे। कुल मिलाकर यह दिन आत्मविश्वास, सहयोग और खुशखबरी देने वाला रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News