Vrishchik Rashifal 7 January 2026: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश, नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, वहीं सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि, कुछ स्थितियों में सतर्क रहना जरूरी होगा ताकि दिन अच्छा बना रहे। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए क्या कह रहे हैं आज आपके सितारे।
बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी
वृश्चिक राशि वालों आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। आज आप शत्रुओं से सावधान रहें। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के लिए नए स्रोत विकसित होंगे। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।
- शुभ रंग - रेड
- शुभ अंक - 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.70 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
More Rashifal News