A
Hindi News राशिफल Vrishabh Rashifal 11 January 2026: जोखिम उठाना पड़ सकता है भारी, सोच-समझकर लें हर फैसला, पढ़ें दैनिक राशिफल

Vrishabh Rashifal 11 January 2026: जोखिम उठाना पड़ सकता है भारी, सोच-समझकर लें हर फैसला, पढ़ें दैनिक राशिफल

Vrishabh Rashifal 11 January 2026: वृषभ वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रह सकती है, हालांकि आज के दिन रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। यहां पढ़ें दैनिक वृषभ राशिफल।

Vrishabh Rashifal- India TV Hindi Image Source : INDIA TV वृषभ राशिफल 11 जनवरी

Vrishabh Rashifal 11 January 2026: शुक्र के स्वामित्व वाले वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रह सकती है, आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। हालांकि आपको रविवार के दिन बिना सलाह के किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं वृषभ वालों का दैनिक राशिफल।

आज का वृषभ राशिफल 11 जनवरी 2026

दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जायेंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर एक परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स रविवार को किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो, रिस्क लेना भारी पड़ सकता है। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

More Rashifal News