1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rashifal 2026: नए साल में शनि की प्रिय राशियों का शुरू होगा सुनहरा दौर, सपनों को मिलेगी उड़ान, कमाई में आएगा तगड़ा उछाल

Rashifal 2026: नए साल में शनि की प्रिय राशियों का शुरू होगा सुनहरा दौर, सपनों को मिलेगी उड़ान, कमाई में आएगा तगड़ा उछाल

Rashifal 2026: आज से नए साल की शुरुआत हो गई है और ये साल शनि की दो प्रिय राशियों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

new year - India TV Hindi
Image Source : CANVA नए साल की लकी राशियां

Rashifal 2026: नये साल की शुरुआत में सूर्य देव धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ में, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में, शनि मीन में, गुरु मिथुन राशि में, मंगल धनु राशि में और बुध देव भी धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। ग्रहों की ये स्थिति 2 राशियों के लिए काफी शुभ दिखाई दे रही है। इन राशियों की किस्मत नए साल में चमक जाएगी। यहां हम जिन दो राशियों की बात कर रहे हैं उन राशियों के स्वामी शनि देव है और पूरे साल राशि स्वामी की विशेष कृपा इन राशियों पर रहेगी। चलिए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

मकर राशि: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

Image Source : india tvमकर राशिफल 2026

शनि की प्रिय राशि मकर के लिए नया साल शानदार रहेगा। इस वर्ष करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिलेगी। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कारोबार या धन से संबंधित किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव लायेंगे। इस वर्ष के अंत तक आपको आय के कई नए स्रोत मिलेंगे। कुल मिलाकर नए साल में आपका सुनहरा दौर शुरू होने वाला है।

कुंभ राशि: करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है

Image Source : india tvकुंभ राशिफल 2026

कुंभ शनि की प्रिय राशि है और इस साल में इस राशि वालों का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। कम मेहनत में ही आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये तो यह वर्ष एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। 

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026