जुड़वा बहनों के CBSE बोर्ड के हर विषय में नंबर भी आए सेम, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फनी मीम्स
जुड़वा बहनों के CBSE बोर्ड के हर विषय में नंबर भी आए सेम, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फनी मीम्स
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 14, 2020 11:25 pm IST, Updated : Jul 14, 2020 11:40 pm IST
एक जैसी दिखने वाली जुड़वा बहनों के सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में नंबर भी एक समान पाए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया में काफी मीम्स वायरस हो रहे है।
Image Source : TWITTER/NWKUMAONमानवी और मानसी
आमतौर पर जुड़वा बच्चों की शक्ल-सूरत, हाव-भाव, पसंद-नापसंद एक जैसे होते है। लेकिन जब बात पढ़ाई या अन्य कामों की आती हैं तो वह एक-दूसरे से काफी अलग होते है। लेकिन इस बात को लेकर एक अलग ही अजूबा देखने को मिला। दरअसल सीबीएई के 12वीं का रिजल्ट सामने आया। जिसमें ग्रेटर नोएडा में रहने वाली जुड़वा बहनें मानवी और मानसी ने समान अंक हासिल किए हैं। इन दोनों के नंबर में आधा परसेंट का भी अंतर नहीं है। इन जुड़वा बहनों के 95.8 प्रतिशत अंग आए है। जिससे हर कोई इनकी वाहवाही कर रहा है। आपको यह बात और जानकर हैरानी होगी कि 12वीं क्लास में इन दोनों से हर एक विषय में भी बराबर अंक प्राप्त किया है।
आपको बता दें कि जुड़वां बहनें मानसी व तन्वी अपने पिता सुचेतन राज सिंह और मां जया सिंह के साथ के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहती हैं। यह लोग मूलरूप से हाथरस के निवासी है।
जुड़वा बहनों का इस तरह से नंबर लाना हर किसी के लिए आश्चर्य की बात है। हर कोई सोशल मीडिया में इन्हें खूब शुभकामनाएं संदेश मिल रहे है। हर कोई उनकी इस सफलता का राज़ जानना चाहता है। कुछ इस तरह सोशल मीडिया में यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स।
एक यूजर ने लिखा कि शायद दोनों का एक ही रोल नंबर और नाम एक ही न हो।