1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली

मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2020 02:24 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 02:45 pm IST

इंसानी चेहरे वाली मछली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई अचंभे में है।

Fish- India TV Hindi
Fish Image Source : TWITTER/RAFFNASIR.

कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर कोई भी अचंभे में पड़ जाता है। ऐसी ही अचंभे में डालने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात है कि ये तस्वीर इंसानी चेहरे वाली मछली की है। जिसे एक झलक देखने पर आप धोखा जरूर खा जाएंगे। हैरानी में डालने वाली इंसानी चेहरे की तरह दिखती हुई इस मछली की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हर कोई इस तस्वीर को लेकर चर्चा कर रहा है। 

तस्वीर में दिख रही ये मछली मलेशिया की ट्रिगर फिश बताई जा रही है। लोगों ने इस अनोखे चेहरे वाली मछली को नदी में देखा और झट से इसकी तस्वीर कैमरे में उतार दी। तस्वीर खींचते ही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और तब से इंसानी चेहरे वाली मछली लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस मछली को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट भी रहे हैं और तस्वीर को देखकर हैरानी में भी हैं। 

 

{twitter:twitter.com/raff_nasir/status/12786028657668751

 

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग लागातार कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही वो इस वायरल मछली की तस्वीर को लेकर मीम्स भी बना रहे हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर को मिच नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्होंने इस मछली के साथ हाथ और आईलैशेज भी लगा दिए हैं।

अब जरा इस मीम्स को देखिए। एक यूजर ने मछली की तस्वीर के साथ एक शख्स की तस्वीर लगा दी है।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

VIRAL VIDEO: गुजरात के इस शख्स ने बना डाली गोलगप्पे वाली एटीएम मशीन, जानिए बटन दबाते ही कैसे निकल रहे हैं कुरकुरे गोलगप्पे

VIRAL VIDEO: इस मजदूर का डांस देखते ही खुली रह जाएंगी आंखें, माइकल जैक्सन की तरह हाथ-पैर हवा से कर रहे बातें

Viral: ग्रह या डोसा? बृहस्पति ग्रह की इस तस्वीर को देखकर हैरान हो रहे लोग

दुधवा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ लाल सांप, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।