1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डिज्नी वर्ल्ड पार्क खुलने के पहले ही लोगों का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कर रहे ऐसे कमेंट्स

डिज्नी वर्ल्ड पार्क खुलने के पहले ही लोगों का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, कर रहे ऐसे कमेंट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 14, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 02:45 pm IST

डिज्नी वर्ल्ड पार्क जल्द ही खुलने जा रहा है। इस पार्क के खुलने को लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं जिसकी वजह कोरोना मरीजों का बढ़ता आंकड़ा है।

Disney World Park - India TV Hindi
Disney World Park  Image Source : INSTAGRAM/DISNEYPARKJOBS

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में महामारी के रूप में फैला हुआ है। एहतियात के तौर पर कुछ महीने के लिए पार्क, मॉल और सिनेमाघरों को बंद किया गया है। हालांकि जहां पर स्थिति सामान्य है वहां पर कुछ सार्वजनिक जगहों को खोल दिया गया है। इस बीच दुनिया भर में मशहूर डिज्नी वर्ल्ड पार्क एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉकडाउन के दौरान ये पार्क भी बंद था लेकिन अब इस हफ्ते  खुलने जा रहा है। वो भी तब जब फ्लोरिडा में एक दिन में 15,300 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पार्क के खुलने की सुगबुगाहट होते ही लोगों को पार्क अथॉरिटी का ये फैसला बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा और वो सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में गुस्सा जाहिर कर रहे। 

मारीटजायो नाम के एक यूजर ने पार्क के खुलने पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आपका कोवि़ड-19 में अट्रैक्शन बढ़ाने के लिए स्वागत है।' वहीं फ्लेक्सी फैनसिको नाम के यूजर ने लिखा- 'इसे अभी बंद ही रखो।' राशेल नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'अपने आपको सुरक्षित रखो डिज्नी स्टाफ। जिंदगी से बड़ी नौकरी नहीं है।' 

जहां एक ओर लोग सोशल मीडिया पर पार्क के खुलने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पार्क के खुलने पर खुश भी है। हालांकि पार्क के खुलने को लेकर लोगों का आक्रोश इस वजह से है क्योंकि फ्लोरिडा में कोराना मरीजों के आंकड़ों ने लोगों को सकते में डाल दिया है। आपको बता दें, डिज्नी पार्क फ्लोरिडा के शहर ऑरलॉडो में स्थित है। 

डिज्नी वर्ल्ड की तरफ से कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा का पूरा हवाला दिया गया है। यहां तक कि डिज्नी पार्क जॉब के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया गया है। इस वीडियो में पार्क में जॉब करने वाले सभी लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद ही लोग इस पर कमेंट कर खुलने पर एतराज करने लगे।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Viral Video : सांप का हमला देखा है कभी, इस वीडियो को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली

VIRAL VIDEO: गुजरात के इस शख्स ने बना डाली गोलगप्पे वाली एटीएम मशीन, जानिए बटन दबाते ही कैसे निकल रहे हैं कुरकुरे गोलगप्पे

VIRAL VIDEO: इस मजदूर का डांस देखते ही खुली रह जाएंगी आंखें, माइकल जैक्सन की तरह हाथ-पैर हवा से कर रहे बातें

Viral: ग्रह या डोसा? बृहस्पति ग्रह की इस तस्वीर को देखकर हैरान हो रहे लोग

दुधवा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ लाल सांप, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।