पेट से जुड़ी ऐसी बहुत सी समस्याएं होती हैं जिसके कारण व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपका पेट ठीक है तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। कब्ज पेट सी जुड़ी एक आम समस्या है। कब्ज की समस्या होने पर सुबह के समय पेट साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है। पेट साफ न होने की वजह से पेट में जलन, दर्द, मरोड़, मितली होना, पेट फूलने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति ठीक तरह से खा-पी भी नहीं पाता है, न ही किसी काम में मन लगता है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कब्ज की समस्या होती है। कब्ज दूर करने के लिए बहुत से लोग कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन, कोई फायदा नहीं मिलता है, क्योंकि कब्ज की समस्या ज्यादातर गलत खान-पान की वजह से होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में जिन्हें आप अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करके कब्ज से राहत पा सकते हैं।
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सुबह के नाश्ते में खाएं ये हेल्दी फूड्स
- सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए और उसके बाद एक कटोरी दही नाश्ते में लें। ये कब्ज की समस्या को दूर करने बहुत फायदा करता है, दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन क्रिया को सही करते हैं। अगर आपको सादा दही खाना पसंद नहीं है तो आप इसमें अनार, सेब,खीरा और किशमिश मिलाकर भी खा सकते हैं, इससे आपके शरीर को पोषक तत्व भी मिलेगा।
- ओटमील सुबह के लिए एक हेल्दी नाश्ता होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड, ओमोगा 3,फोलेट और पोटैशियम होता है। इससे आंतो को साफ होने में मदद मिलती है, और कब्ज से छुटकारा मिलता है।
- रात को चार से पांच बादाम को पानी में भीगो कर रख दें और सुबह इसे खाली पेट खाएं। इससे आपको प्रोटीनफाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड और कई तरह के प्रोटीन प्राप्त होंगे। रोजाना चार से पांच बादाम खाने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी।
- आप अपने सुबह के नाश्ते में सेब, और संतरे जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं, इससे आपको विटामिन सी मिलेगा। जो कब्ज में बहुत फायदेमंद रहता है, विटामिन सी से पाचन क्रिया बेहतर होती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
नोट-ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसमें किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Latest Health News