1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केले का सेवन, कब्ज-एसिडिटी के साथ कई रोग से रहेंगे दूर

गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केले का सेवन, कब्ज-एसिडिटी के साथ कई रोग से रहेंगे दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 01, 2021 10:23 am IST,  Updated : Apr 01, 2021 10:49 am IST

केला का सेवन करने से आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहने के साथ-साथ कई रोगों से कोसों दूर रखता है। केला अपने आप पर एक पूरा आहार है।

गर्मियों में इन 5...- India TV Hindi
गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केला का सेवन, कब्ज, एसिडिटी के साथ कई रोग रहेंगे दूर Image Source : FREEPIK

केला एक चमत्कारी फल माना जाता है। जिसका सेवन करने से आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहने के साथ-साथ कई रोगों से कोसों दूर रखता है। केला अपने आप पर एक पूरा आहार है। वर्कआउट के पहले या बाद में या फिर खाने में देरी हो रही हो तो एक-दो केला का सेवन कर लें। आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी। 

गर्मियों के मौसम में केला खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन,थाईमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए, बी, बी6, आयरन, कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। आप इसे इन 5 तरीकों से सेवन कर सकते हैं। 

मोटापे की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

केला से शुरू करें दिन की शुरुआत

अगर आपको माइग्रेन, एसिडिटी या फिर पैर को क्रैप्स की समस्या हो रही है तो दिन की शुरुआत एक केला खाकर करे। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

लंच में

हाइपोथायरायडिज्म के साथ शरीर में एलर्जी की कमी को पूरा करने के लिए लंच में एक केला जरूर खाएं। 

रकुल प्रीत सिंह ने बताए अजवाइन चाय के बेहतरीन फायदे, PMS की समस्या के साथ इन बीमारियों से दिलाए छुटकारा

गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केला का सेवन, कब्ज, एसिडिटी के साथ कई रोग रहेंगे दूर
Image Source : FREEPIKगर्मियों में इन 5 तरीकों से करें केला का सेवन, कब्ज, एसिडिटी के साथ कई रोग रहेंगे दूर

दूध, चीनी और रोटी के साथ
केला का सेवन दूध, रोटी और चीनी के साथ करना चाहिए। इससे आपको माइग्रेन या फिर सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा। यह बच्चों के लिए बेस्ट मील है। 

डिनर के बाद
डिनर के बाद एक केला का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आप इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)  और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है हानिकारक

बनाना मिल्क शेक
अगर आपको देर रात तक पढ़ने की आदत हैं तो केला का मिल्क शेक जरूर पिएं। इससे लाभ मिलेगा। इसका सेवन आप वर्कआउट के बाद भी कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।