1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

मोटापे की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2021 08:48 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 03:23 pm IST

भारत में 70 परसेंट लोग ओवरवेट हैं यानि BMI के मुताबिक उनका वजन ज्यादा है। वहीं करीब 14 करोड़ लोग ओबीज हैं।

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन - India TV Hindi
मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन  Image Source : INDIA TV

आपकी हेल्थ इस पर निर्भर करती है कि आप खाते क्या हैं। कुछ लोग इतने कॉन्शियस होते हैं कि एक-एक कैलोरी काउंट करके खाते हैं जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं कि टेस्ट को ज्यादा तवज्जो देते हैं। तला भुना,मसालेदार और जंक फूड उनका फेवरेट होता है। इस्टेंट फूड सबसे पहले आपका वजन बढ़ाता है। फिर सेहत बिगाड़ता है। 

आपको बता दें कि भारत में 70 परसेंट लोग ओवरवेट हैं यानि BMI के मुताबिक उनका वजन ज्यादा है। वहीं करीब 14 करोड़ लोग ओबीज हैं। मोटे लोगों के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश है। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। देश में करीब दो  करोड़ बच्चे ओबेसिटी की गिरफ्त में हैं। 

रकुल प्रीत सिंह ने बताए अजवाइन चाय के बेहतरीन फायदे, PMS की समस्या के साथ इन बीमारियों से दिलाए छुटकारा

बच्चों के मोटापे के लिहाज से भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। ये हालात सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं है। यही हाल दुनिया के बाकि देशों का भी है और यही हाल रहा तो 2050 तक दुनिया की आधी आबादी ओवरवेट हो जाएगी। 

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन
Image Source : INDIA TVमोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन 

 
मोटापा अच्छी खासी पर्सनालिटी तो बिगाड़ता ही है। ना ही आप अपनी पसंद के कपड़े पहन सकते और ना ही खुशहाल जिंदगी जी पाते हैं। मोटापे से डरने वाली बात ये है कि ये खुद तो बीमारी है ही 100 बीमारियों की जड़ भी है। फैट सेल्स के बढ़ने से ब्रीदिंग प्रॉब्लम, स्लो मेटाबॉलिज्म, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ज्वाइंट्स पेन, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

मोटापे के मामले में भारत डेंजर जोन में है। ऐसे में कैसे एक हफ्ते में लोग अपना 3-4 किलो वजन कम करें। जानिए स्वामी रामदेव से। 

वजन कम करने के लिए योगासन

यौगिक जॉगिंग

  1. डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  2. शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  3. सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  4. जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है
  5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
  6. लंबाई बढ़ाने में करे मदद

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन
Image Source : INDIA TVमोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन 

त्रिकोणासन

  1. पाचन प्रणाली को रखे ठीक
  2. वजन कम करने में मददगार
  3. मांसपेशियों में करे खिंचाव
  4. जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  5. जांघ और कंधों को बनाए मजबूत
  6. पाचन प्रणाली ठीक रहती है
  7. एसिडिटी से छुटकारा मिलता है

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट 

पादहस्तासन

  1. लंबाई बढ़ाने में मददगार
  2. कमर की चर्बी करे कम
  3. डायबिटीज में लाभकारी

सूर्य नमस्कार

  1. डिप्रेशन दूर करता है
  2. एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  3. वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  4. शरीर को डिटॉक्स करता है
  5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  6. पाचन तंत्र बेहतर होता है
  7. शरीर को ऊर्जा मिलती है
  8. मोटापा कम करने में कारगर
  9. हाइट बढ़ाने में मददगार
  10. फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन
Image Source : INDIA TVमोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन 

मकरासन

  1. रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  2. पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  3. फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन
  4. पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  5. गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  6. एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  7. सर्वाइकल ,पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कमर दर्द में फायदेमंद

ताड़ासन

  1. गठिया के लिए फायदेमंद
  2. दिल की बीमारी में कारगर  
  3. शरीर को लचीला बनाए
  4. थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  5. पीठ, बांहों को मजबूत बनाए

तिर्यक ताड़ासन

  1. शरीर का मोटापा करे कम
  2. शरीर को ऊर्जावान बनाए
  3. हाई बीपी को करे कंट्रोल
  4. मन को शांत रखने में करे मदद
  5. भूलने की बीमारी मदद करे
  6. कद बढ़ाने में मददगार
  7. दिमागी थकान को दूर भगाए

पश्चिमोत्तानासन

  1. पेट की मांसपेशियों करे मजबूत
  2. मोटापे में मुक्ति दिलामे में मदद करते
  3. कमर और जोड़ों के दर्द को करे कम
  4. दिल के मरीजों के लिए लिए लाभकारी
  5. रीढ़ की हड्डी को बानए लचीला
  6. मोटापा, अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं 

सोनम कपूर ने बताया वेट लॉस का जबरदस्त तरीका, एवोकाडो और टमाटर से बना है ये स्नैक

कोणासन

  1. शरीर में मौजूद एक्ट्रा फैट सेल्स ऊर्जा में परिवर्तित करे
  2. वजन करे कम
  3. मांसपेशियों तो बनाए मजबूत

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन
Image Source : INDIA TVमोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन 

शलभासन

  1. फेफड़े सक्रिय होते हैं
  2. तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  3. खून को साफ करता है
  4. शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  5. हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

चक्की आसन

  1. अच्छी नींद दिलाए
  2. पेट और पीठ को रखे फिटजोड़ो को दर्द को करे कम
  3. पेट की चर्बी को करे कम
  4. पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी
  5. शरीर को बेहतर बनाने में मदद करता है

भुजंगासन

  1. मोटापा कम करने में सहायक
  2. फेफड़ो और कंधों को करे स्ट्रेच
  3. तनाव और डिप्रेशन से दिलाए निजात
  4. नशे की लत से दिलाए निजात
  5. गर्दन की मांसपेशियों में करे खिंचाव

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है हानिकारक

उत्तानपादासन

  1. पेट से जुड़ी समस्य़ाओं में लाभकारी
  2. डायबिटीज में करो कंट्रोल
  3. एसिडिटी में लाभकारी
  4. कमर दर्द को करे सही
  5. तनाव को करे कम
  6. कब्ज की समस्या में लाभकारी

मोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन
Image Source : INDIA TVमोटापा की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 15 दिन में घटेगा 5 किलो वजन 

मर्कटासन

  1. रीढ़ की हड्डी लचीली बनाता है 
  2. पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  3. फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  4. पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  5. एकाग्रता बढ़ती है 
  6. गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

 

मोटापा कम करने के प्राणायाम

  1. कपालभाति
  2. भस्त्रिका
  3. अनुलोम-विलोम
  4. भ्रामरी
  5. उद्गीथ 
  6. शीतली
  7. शीतकारी

वजन कम करने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय

  1. गर्म पानी में अदरक, हल्दी और शहद मिलाकर पीएं।
  2. शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए तरबूज का सेवन करे। इससे वजन बी होगा कम।
  3. गाजर, चुकंदर, सेब का जूस निकालकर उसमें थोड़ा सा नींबू डालकर रोजाना पिएं।
  4. मोटापे में गोधन अर्क बेहद कारगर
  5. लौकी का जूस का सेवन करे। इसमें विटामिन A, विटामिन C ,आयरन के साथ हाई फाइबर भी पाया जाता है जो वजन कम करने में कारगर है।
  6. त्रिफला पॉलीहर्बल ऑयुर्वेदिक दवा है। यह डाइजेशन ठीक करने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना त्रिफला का पानी पिएं।
  7. 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 मिली पानी में उबालें और  15 मिनट उबलने के बाद छान लें। गुनगुना होने पर एक चम्मच शहद मिला दें। रोजाना खाली पेट या रात में सोने से पहले पीएं। दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल  गुण पाए जाते है।
  8. मल्टीग्रेन दलिया का सेवन रोजाना करे।
  9. एक गिलास पानी में 1 चम्मच विनेगर , एक चम्मच नीबू का रस मिलकर पीएं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।