1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2021 08:43 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 02:11 pm IST

एक्सपर्ट की मानें तो इस बार वायरस पहले से 300 गुणा ज्यादा आक्रामक है। जानिए स्वामी रामदेव से कैसे रखें अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट।

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट- India TV Hindi
बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट Image Source : INDIA TV

कोरोना एक बार तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे आम आदमी ही नहीं बल्कि आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, युसूफ पठान, विक्रांत मैसी, फातिमा सना जैसे स्टार्स भी शिकार हो गए है। कोरोना को फैलने से रोकने की कोशिश के बावजूद कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आपको बता दें, महाराष्ट्र, कर्नाटक,  पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में हालात सबसे खराब हैं

एक्सपर्ट की मानें तो इस बार वायरस पहले से 300 गुणा ज्यादा आक्रामक है। जब पिछले साल मार्च 2020 में इंफेक्शन के मामले बढ़े थे तो उस दौरान हर दिन औसतन 187 मरीज मिल रहे थे। इसके बाद जुलाई में जाकर हर दिन 60 हजार कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे थे। जबकि इस बार तो मार्च में ही 60 हजार का आंकड़ा छूने लगा है। पिछले 1 महीने में तीन लाख से ज्यादा एक्टिव केस हो चुके हैं। 

सोनम कपूर ने बताया वेट लॉस का जबरदस्त तरीका, एवोकाडो और टमाटर से बना है ये स्नैक

कोरोना को काबू में करने के लिए पाबंदियां लगनी भी शुरु हो गई है। लेकिन इसके साथ जरूरी हैं कि आप भी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखे। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के हिदायतों का पालन करें। जानिए स्वामी रामदेव से किन योगासनों और आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा खुद को कोरोना से रखें कोसों दूर। 

स्वामी रामदेव के अनुसार डायबिटीज, मोटापा, हार्ट संबंधी बीमारियों को कोरोना के  सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इसलिए जरुरी है कि समय रहते इन बीमारियों को कंट्रोल किया जाए। 

आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है हानिकारक

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट
Image Source : INDIA TVबहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ हर बीमारी से निजात दिलाएंगे ये योगासन

तिर्यक ताड़ासन

  1. रोज करने से शरीर काफी लचीला होता है
  2. कमर की चर्बी पूरी तरह खत्म हो जाती है
  3. कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है
  4. वजन घटाने में मदद मिलता है
  5. मन को शांत रखने में सहायक

चक्की आसन

  1. अच्‍छी नींद में फायदेमंद
  2. पेट कम करने में मददगार 
  3. पीठ की अच्‍छी एक्‍सरसाइज
  4. तनाव कम करने में कारगर
  5. जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है

स्थित कोणासन

  1. बॉडी को एक्टिव करता है
  2. शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  3. शरीर में थकान नहीं होती
  4. कई तरह के दर्द से राहत
  5. ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

मूंगफली, घी, दूध से एलर्जी, स्वामी रामदेव से जानिए फूड एलर्जी से छुटकारा पाने का कारगर इलाज

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट
Image Source : INDIA TVबहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

पवनमुक्तासन

  1. ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।
  2. किडनी को स्वस्थ रखता है।
  3. ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है।
  4. पेट की चर्बी को दूर करता है।
  5. मोटापा कम करने में मददगार है।
  6. अस्थमा और साइनस में लाभकारी है।
  7. रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

भुजंगासन 

  1. दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  2. मजबूत लंग्स से सर्दी की बीमारी नहीं होती है।
  3. पेट से जुड़े रोगों में कारगर है।
  4. मोटापा कम करने में मदद करता है।
  5. फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है। 
  6. रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  7. आसन से लंग्स मजबूत होते हैं। 

पादहस्तासन 

  1. अस्थमा की बीमारी में बहुत कारगर
  2. फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है
  3. सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है
  4. हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं 
  5. पेट की चर्बी कम होती है
  6. पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
  7. सिर मे रक्त संचार बढ़ता है
  8. सिर दर्द, अनिद्रा से छुटकारा
  9. पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

सुबह खाली पेट ऐसे करें गुड़ और जीरे का सेवन, मोटापे से लेकर हाई ब्लड प्रेशर होगा कम

पादवृत्तासन

  1. वजन घटाने में बेहद कारगर 
  2. पेट की चर्बी कम होती है 
  3. बॉडी का बैलेंस ठीक होता है 
  4. कमर में दर्द ठीक होता है 

मर्कटासन 

  1. रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  2. पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  3. फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन
  4. पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  5. गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  6. एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  7. सर्वाइकल ,पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कमर दर्द में फायदेमंद
  8. गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट
Image Source : INDIA TVबहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

उत्तानपादासन

  1. डायबिटीज को करे कंट्रोल
  2. कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  3. एसिडिटी में फायदेमंद
  4. वजन कम करने में करे मदद
  5. लंबाई बढ़ाने में मददगार

वजन कम करने से लेकर पाचन को ठीक रखने में मदद करता है गन्ने का जूस, जानें 7 बड़े फायदे

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट
Image Source : INDIA TVबहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

मंडूकासन

  1. डायबिटीज को दूर भगाता है मंडूकासन
  2. पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  3. कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  4. पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  5. लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  6. वजन घटाने में मदद करता है
  7. पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है
  8. डायबिटीज को रोकने में सहायक
  9. गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है

उष्ट्रासन 

  1. किडनी को स्वस्थ बनाता है।
  2. शरीर का पोश्चर ठीक करता है।
  3. पाचन प्रणाली ठीक होती है।
  4. टखने के दर्द को दूर भगाता है।
  5. कंधों और पीठ को मजबूत करता है।
  6. पीठ दर्द में बेहद लाभकारी है।
  7. फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है। 

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट
Image Source : INDIA TVबहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

शशकासन 

  1. तनाव और चिंता दूर होती है।
  2. क्रोध और चिड़चिड़ापन दूर होता है। 
  3. माइग्रेन के रोग में फायदेमंद है।
  4. मोटापा कम करने में मदद करता है।

योगमुद्रासन 

  1. कब्ज की समस्या दूर होती है
  2. गैस से छुटकारा मिलता है
  3. पाचन की परेशानी दूर होती है
  4. बवासीर में भी लाभ होता है
  5. छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  6. पेट की चर्बी कम होता है
  7. मोटापे से छुटकारा मिलता है
  8. रीढ़ की हड्डी लचीली-मजबूत बनती है
  9. एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है

गोमुखासन 

  1. फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  2. पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  3. रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  4. शरीर को लचकदार बनाता है
  5. सीने को चौड़ा करने में सहायक
  6. शरीर के पॉश्चर को सुधारता है
  7. थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  8. दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  9. लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी 

बहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट
Image Source : INDIA TVबहुत खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद को फिट

सेतुबंध आसन

  1. फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  2. साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  3. तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  4. पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  5. नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  6. रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  7. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  8. थायराइड में लाभकारी

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए प्राणायाम

  1. भस्त्रिका 
  2. अनुलोम-विलोम 
  3. कपालभाति 
  4. उज्जायी प्राणायाम 
  5. उद्गीथ

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए औषधियां

  • गिलोय, तुलसी, अश्वगंधा की 1-1 गोली खाने के बाद लें। 
  • गिलोय का पानी दिनभर पिएं। इसके लिए रात को गिलोय भिगो दें और सुबह इसके पानी को पी लें। 
  • खाली पेट श्वसारि वटी एक से दो गोली सुबह-शाम लें। 
  • अनार, सेब, मौसमी, अनानास, आंवला
  • एक महीने तक मुनक्का और अंजीर खाएं
  • रोज दूध में ह्लदी,शिलाजीत,च्यवनप्राश लें
  • गिलोय, मुलेठी का सेवन करे
  • दूध में हल्दी, शिलाजीत और च्यवनप्राश का सेवन करे। 
  • श्वासारि क्वाथ,अश्वशिला,च्यवनप्राश, शहद, एलोवेरा जूस, गिलोय जूस का सेवन करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।