सूरजमुखी के तेल को अंग्रेजी में सनफ्लावर ऑयल कहते हैं। कई घरों में इसे रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा−3 फैटी एसिड, ओमेगा−6 फैटी एसिड, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको बताएंगे सूरजमुखी तेल से होने वाले फायदे के बारे में।
जानिए स्वास्थ्य के लिए किस तरह से फायदेमंद है सूरजमुखी का तेल-
हड्डियों को दे मजबूती
Image Source : INSTAGRAM/times.health हड्डियों को मजबूती
अगर आप लंबे समय तक अपनी हडि्डयों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो सूरजमुखी के तेल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसमें मौजूद पॉली−अनसैचुरेटेड फैटी एसिड बढ़ती उम्र में कमजोर हो रही हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
सूरजमुखी का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटी−ऑक्सीडेंट है। यह डैमेज्ड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है, साथ ही एक्ने की समस्या को दूर करने में भी सहायक है। इसके इस्तेमाल से स्किन में लचीलापन लंबे समय तक बना रहता है और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम नजर आता है।
इम्यूनिटी रखे मजबूत
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में सूरजमुखी के तेल को शामिल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
बीमारी से बचाव
Image Source : INSTAGRAM/times.health बीमारी रखे दूर
सूरजमुखी के तेल में हेल्थ−बूस्टिंग विटामिन ई पाया जाता है। यह एक बेहतरीन एंटी−ऑक्सीडेंट है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और बैक्टीरिया, वायरल संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है। सभी वेजिटेबल ऑयल्स में सूरजमुखी के तेल में सबसे ज्यादा विटामिन-ई पाया जाता है।
बालें को रखे हेल्दी
सूरजमुखी के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। सूरजमुखी के तेल को बालों पर लगाने से इसे डैमेज होने से बचाया जा सकता है।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
नोट- इस लेख में दिए गए सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर ना लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Latest Health News