1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये है Bigg Boss 14 विनर रूबीना दिलैक का फिटनेस सीक्रेट, इस तरह से रखती हैं खुद को मेंटेन

ये है Bigg Boss 14 विनर रूबीना दिलैक का फिटनेस सीक्रेट, इस तरह से रखती हैं खुद को मेंटेन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 04:39 pm IST

जानें 'बिग बॉस 14' विनर रूबीना दिलैक खुद को किस तरह से फिट रखती हैं।

Rubina Dilaik- India TV Hindi
Rubina Dilaik Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIK

'बिग बॉस 14' का खिताब रूबीना दिलैक जीत चुकी हैं। साढ़े चार महीने 'बिग बॉस' के घर में रहने के बाद रूबीना के नाम की चर्चा हर जगह है। हर कोई अब रूबीना से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानना चाहता है। रूबीना ना केवल शो के दौरान अपने खेल से लोगों का दिल जीती बल्कि उनकी फिटनेस ने भी लोगों को आकर्षित किया। जानिए 'बिग बॉस सीजन 14' की विनर रूबीना दिलैक खुद को फिट रखने के लिए क्या क्या करती हैं। 

Rubina Dilaik
Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIKRubina Dilaik

'बिग बॉस' में भी अपनी फिटनेस का रूबीना ने रखा ख्याल

'बिग बॉस' में रूबीना दिलैक कई बार योगासन तो कई बार एक्सरसाइज करती हुई दिखीं। इसके साथ ही रूबीना शो के दौरान अपने खानपान का ध्यान रखते हुए देखी गईं। जिसमें फ्रूट्स के अलावा हेल्दी डाइट शामिल है। 

योग है फिटनेस का राज
खूबसूरती के अलावा रूबीना दिलैक के फिटनेस का हर कोई मुरीद हो चुका है। रूबीना खुद को फिट रखने के लिए शीर्षासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन करती हैं। इसके साथ ही रूबीना जिम भी जाती है और एक्सरसाइज भी करती हैं। कुछ काम ऐसे होते हैं अगर वो रूटीन से किए जाए तो कभी ना कभी आप बोर हो जाते हैं। इसी बोरियत से बचने के लिए रूबीना दिलैक फिट रहने के लिए अलग-अलग तरह के योगासन और एक्सरसाइज करती हैं। रूबीना को डांस करना भी काफी पसंद है। जिसकी झलक आप 'बिग बॉस सीजन 14' में भी देख चुके हैं। खुद को फिट रखने के लिए डांस भी अच्छी एक्सरसाइज है। इसी वजह से रूबीना ने अपने रूटीन में डांस भी शामिल किया हुआ है। 

Rubina Dilaik
Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIKRubina Dilaik

सीढ़ियों से एक्सरसाइज करना 
सीढ़ियों पर एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए अच्छा होता है। इस एक्सरसाइज में जल्दी जल्दी सीढ़ियों पर चढ़ना और उतरना होता है। इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कंट्रोल में रहता है। रूबीना अपने वजन को कंट्रोल में करने और फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज को भी करती हैं। रूबीना ने इस एक्सरसाइज को करते हुए वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

Rubina Dilaik
Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIKRubina Dilaik

स्विमिंग करना है पसंद
रूबीना खुद को फिट रखने के लिए स्विमिंग भी करती हैं। स्विमिंग करने से शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और वजन भी कंट्रोल रहता है। 'बिग बॉस' की विजेता रूबीना को स्विमिंग करना पसंद है जो उन्हें फिट रखने में मदद भी करती है। 

Rubina Dilaik
Image Source : INSTAGRAM/RUBINA DILAIKRubina Dilaik

हेल्दी डाइट लेना जरूरी
रूबीना का कहना है कि अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। रूबीना सूप में चाट मसाला, सलाद में राई और जीरे का तड़का या फिर दही को मिलाती है। ऐसा इसलिए ताकि उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ जाए। 

पीती हैं खूब पानी
ये तो आप सभी जानते हैं कि पानी शरीर के लिए कितना जरूरी है। इस बात का ख्याल रूबीना भी रखती हैं। रूबीना एक दिन में कम से कम 3 से 5 लीटर पानी पीती हैं। पानी से उनकी बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन पर चमक आती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।