1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

13 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, कोलकाता में रोकी गई मेट्रो

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोलकाता और बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का क्रेंद भारत-म्यामार सीमा बताया जा रहा है। आगे पढ़ें

IPL: हाई कोर्ट ने 13 मैच महाराष्ट्र से बाहर करवाने का दिया आदेश

महाराष्ट्र मे जारी पानी संकट पर एक बड़ा फ़ैसला सुनाते हुए मुंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को बीसीसीआई को आदेश दिया कि वह तीस अप्रेल के बाद IPL के सारे बाकी 13 मैच राज्य के बाहर करवाए। कोर्ट ने कहा कि बोर्ड 30 अप्रेल तक मैच महाराष्ट्र में करवा सकता है। आगे पढ़ें

NIA ऑफिसर तंजील अहमद की पत्नी फरजाना का AIIMS में निधन

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ऑफिसर तंजील अहमद पर हुई गोली-बारी में घायल हुईं उनकी पत्नी फरजाना की आज मौत हो गई। हमले के दौरान तंजील अहमद के साथ फरजाना को भी 4-5 गोलियां लगी थीं। आगे पढ़ें

परीक्षा छोड़ दिल्ली की सड़कों पर उतरे NIT श्रीनगर के छात्र, प्रदर्शन जारी

एनआईटी के छात्रों के समूह ने श्रीनगर से परिसर किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग करते हुए दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। आगे पढ़ें

Odd-Even फॉर्मूला: मेट्रो सेवा में जुड़ेगी 3 और ट्रेनें, रोजाना अतिरिक्त 56 फेरे

सम विषम योजना के आगामी चरण में 200 मेट्रो ट्रेनें प्रतिदिन करीब 3248 फेरे लगाएंगी जो वर्तमान व्यवस्था से करीब 56 फेरे अधिक हैं। इसके साथ 15 अतिरिक्त फीडर बसें सेवा में होंगी और तीन नए मार्गों पर भी सेवा शुरू की गई है। आगे पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय ने की विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी

रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली पासपोर्ट ऑफिस से सरकारी बैंकों से कर्ज ले कर विदेश जा चुके उद्योगपति विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द करने को कहा है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीन बार नोटिस जारी होने के बावजूद माल्या पेश नहीं हुए जिसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पाक ने कहा, कृपाल की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई

पाकिस्तान ने आज भारत को सूचित किया कि दो दिन पहले लाहौर की एक जेल में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे पहले उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को पाकिस्तानी प्राधिकारियों के सामने उठाया गया, वहीं सरकार ने कहा है कि वह मामले में और विवरण मिलने का इंतजार कर रही है। आगे पढ़ें

'जीका वायरस हमारी कल्पना से कहीं अधिक खतरनाक'

अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि जीका वायरस हमारी कल्पना से कहीं अधिक खतरनाक हैं। जीका वायरस को फैलाने वाले वायरस अब तक अमेरिका के 30 राज्यों में फैल चुके हैं। अमेरिका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस वायरस से मुकाबला करने के लिए सरकार से  तैयारियों का स्तर बढ़ाए जाने का आह्वान किया है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

ज्वैलर्स की हड़ताल देशभर में 42 दिनों के बाद खत्म, सरकार ने मानी 9 मांगें

देश भर में 42 दिनों से जारी ज्वैलर्स की हड़ताल आज खत्म हो गई है। बुधवार को ज्वैलर्स ने इसका औपचारिक ऐलान किया। हालांकि मंगलवार को ही हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया जा चुका था, लेकिन देशभर के ज्वैलर्स को बताने के लिए समय चाहिए था जिसकी वजह से आज घोषणा हुई है। आगे पढ़ें

M3M-सहारा के बीच 185 एकड़ जमीन का सौदा हुआ पूरा, 1211 करोड़ रुपए का किया भुगतान

रियल्‍टी फर्म M3M इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि उसने सहारा ग्रुप से गुड़गांव में 185 एकड़ जमीन के सौदे की 700 करोड़ रुपए से अधिक की अंतिम किस्‍त चुका दी है और इसके साथ ही यह सौदा भी पूरा हो गया है। आगे पढ़ें

Creo ने लॉन्‍च किया पहला थेफ्ट प्रूफ स्‍मार्टफोन मार्क-1

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Creo ने कई शानदार खूबियों वाला अपना पहला स्‍मार्टफोन मार्क 1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत की बात करें तो यह फोन कभी पुराना नहीं होगा। क्‍योंकि इसमें कंपनी ने एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित फ्यूल ओएस दिया है। जो कि यूजर्स को हर महीने फोन में नए फीचर पेश करेगा। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

मुझे प्रताड़ित करने के लिए सजा काट चुका है प्रकाश जाजू: प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू की ओर से उन्हें लेकर किए गए दावों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 'देसी गर्ल' ने कहा कि जाजू के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। जाजू ने यह दावा किया था कि प्रियंका ने अपने संघर्ष के दिनों में तीन बार कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। आगे पढ़ें

भारतीय महिलाओं के साहस को समर्पित है 'कैबरेट'

ऋचा चड्ढा अभिनीत फिल्म 'कैबरेट' के साथ शुरुआत कर रहे नवोदित फिल्मकार कौस्तव नारायण नियोगी ने कहा कि यह फिल्म भारतीय महिलाओं के साहस को सलाम करती है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

भारत न्यूजीलैंड से हारा, फाइनल के लिये मलेशिया को हराना जरूरी

भारतीय टीम आज 25वें अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के राउंड राबिन मैच में न्यूजीलैंड से 1.2 से हार गई जिससे फाइनल में प्रवेश की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा। आगे पढ़ें

मेरी गलती के कारण भारत से विश्व टी20 मैच हारे: महमूदुल्लाह

आईसीसी विश्व टी20 में पिछले महीने भारत के खिलाफ एक रन की हार से अब भी निराश बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने कहा कि उनकी नादान गलती के कारण टीम को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। आगे पढ़ें

Latest India News