1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेरी गलती के कारण भारत से विश्व टी20 मैच हारे: महमूदुल्लाह

मेरी गलती के कारण भारत से विश्व टी20 मैच हारे: महमूदुल्लाह

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Apr 13, 2016 04:45 pm IST

ढाका: आईसीसी विश्व टी20 में पिछले महीने भारत के खिलाफ एक रन की हार से अब भी निराश बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने कहा कि उनकी नादान गलती के कारण टीम को रोमांचक मुकाबले में

mahmudullah- India TV Hindi
mahmudullah

ढाका: आईसीसी विश्व टी20 में पिछले महीने भारत के खिलाफ एक रन की हार से अब भी निराश बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने कहा कि उनकी नादान गलती के कारण टीम को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश जीत के करीब था लेकिन मैच के अंतिम तीन गेंद पर तीन विकेट खोने के कारण उसने मैच गंवा दिया। दो गेंद में जब दो रन बनाने थे तब टीम को उम्मीद थी कि महमूदुल्लाह उसे जीत दिला देंगे लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज ने छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच दे बैठा।

महमूदुल्लाह ने बीडीन्यूज24.काम से कहा, तब उम्मीद बची हुई थी... लेकिन ऐसा नहीं हुआ, यह असल में मेरी गलती थी। मैंने मूर्खतापूर्ण गलती की और हार के लिए जिम्मेदार था। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं सभी से माफी मांगता हूं। मैंने मैच के बाद आधिकारिक रूप से अब तक कुछ नहीं कहा है। भविष्य में मैं इस तरह की स्थिति से समझदारी से निपटने की कोशिश करूंगा। यह पूछने पर कि क्या यह हार अब भी उन्हें परेशान करती है, महमूदुल्लाह ने कहा, मैं इसे कैसे भूल सकता हूं। जब मैं और मुशफिकुर बल्लेबाजी कर रहे थे.. तब कभी नहीं सोचा था कि हम हार सकते हैंं। उन्होंने कहा, असल में दो अच्छे चौकों के बाद मुशफिकुर का विकेट गंवाने के बारे में नहीं सोचा था। इसके बाद मेरा विकेट भी अकल्पनीय था.. यह बड़ी गलती थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल