नई दिल्ली: भारत-म्यामार सीमा के आसपास आज शाम 7.0 तीव्रता वाला भूकंप आया और इसके झटके पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, पश्चिम बंगाल, बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप शाम में सात बजकर 25 मिनट पर आया और इसकी गहराई 134 किलोमीटर थी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 दर्ज की गयी। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण का कहना है कि भूकंप का अभिकेन्द्र 135 किलोमीटर की गहरायी में था और उसकी तीव्रता 6.9 मापी गयी है। जर्मन भू विज्ञान अनुसंधान केन्द्र का कहना है कि तीव्रता 7.1 थी। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण का कहना है कि भूकंप म्यांमार की राजधानी से करीब 396 किलोमीटर उत्तर में था।
जमीन से 134 किमी नीचे भूकंप का केंद्र बताया गया है। भूकंप के झटकों के कारण लोग सड़क पर निकल आए हैं। हालांकि इस भूकंप में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं।
तीन दिन में दूसरा बार आया भूकंप:
इससे पहले ठीक दो दिन पहले भी हिंदुकश के पास 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें एशिया के तीन देश हिल गए थे। भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया था।
भूकंप के असर से कुछ देर के लिए रोकी गई मेट्रो:
भूकंप के तेज झटकों के कारण कोलकाता में कुछ देर के लिए मेट्रो रोक दी गई। वहीं, भूकंप के कारण असम में मोबाइल नेटवर्क बाधित हुआ।
लोगों को हिदायत:
- घर से निकलकर खुले मैदान में आ जाएं।
- लिफ्ट का इस्तेमाल ने करें।
- गाड़ी रोककर सड़क किनारे खड़े हो जाएं।
- आपातकालीन सेवाओं का नंबर अपने पास रखें।
- पेड़,खंभों आदि के पास खड़े न हों।