1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिव्यांग बनकर भीख मांग रहा था लड़का, शक होने पर लोगों ने डंडा दिखाकर डराया तो सीधा चलने लगा; VIDEO वायरल

दिव्यांग बनकर भीख मांग रहा था लड़का, शक होने पर लोगों ने डंडा दिखाकर डराया तो सीधा चलने लगा; VIDEO वायरल

 Reported By: T Raghavan Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 30, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 12:26 pm IST

बेंगलुरु में लोगों ने एक ऐसे शख्स का पर्दाफाश किया जो दिव्यांग बनने का नाटक करते हुए भीख मांग रहा था। लोगों ने जब उसे डंडा दिखाकर डराया तो वह सीधा होकर चलने लगा।

Bengaluru fake disabled beggar- India TV Hindi
बेंगलुरु में दिव्यांग बनने का नाटक करने वाला शख्स पकड़ा गया। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक में बेंगलुरु के ITI लेआउट में रहने वाले लोगों ने एक ऐसे शख्स का पर्दाफाश किया जो कथित तौर पर भीख मांगने के लिए शारीरिक रूप से विकलांग होने का नाटक कर रहा था। इस घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेंगलुरु की बेटरायनपुरा पुलिस के अनुसार, इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुकेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि वह लगभग एक हफ्ते पहले बेंगलुरु आया था और कथित तौर पर भीख मांगते समय शारीरिक रूप से विकलांग होने का नाटक करने लगा था।

इस वजह से लोकल लोगों को हो गया था शक

स्थानीय लोगों को तब शक हुआ जब उन्होंने उसे कभी-कभी सामान्य रूप से खड़े और चलते हुए देखा। उन्होंने उस पर नजर रखी और मंगलवार को उससे पूछताछ की, जिसके बाद घटना के वीडियो ऑनलाइन सामने आए।

शख्स पर फोन चोरी का भी लगा आरोप

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाए जा रहे थे कि उस व्यक्ति ने मोबाइल फोन चुराए हैं। हालांकि, चोरी का कोई सबूत नहीं मिला। लोगों ने आरोप लगाया था कि उसने मोबाइल फोन चुराए हैं, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सबूत अब तक नहीं मिला है, उसके पास से 150 रुपये नकद और एक बैग मिला जिसमें एक खाली फाइल थी।

भिखारियों के पुनर्वास केंद्र भेजा गया मुकेश

मुकेश के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करने के बाद, उन्होंने उसे सुमनहल्ली स्थित भिखारियों के पुनर्वास केंद्र (भिक्षाटन केंद्र) भेज दिया है, जहां अधिकारी उसकी जानकारी की पुष्टि करेंगे और उसे उसके गृह राज्य उत्तर प्रदेश वापस भेजने की व्यवस्था करेंगे।

डराया तो सीधा चलने लगा मुकेश

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शक होने के बाद लोगों ने मुकेश को डराया और सीधा चलने के लिए कहा। इसके बाद भी जब वह नाटक करता रहा था स्थानीय व्यक्ति ने डंडा दिखाकर डांटा-फटकारा। इसके बाद, मुकेश सीधा खड़ा हो गया और आराम से चलने लगा। हाल ही में बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें फुटपाथ पर से कब्जा हटाने गए अधिकारी पर लोगों ने हमला कर दिया था।

ये भी पढ़ें- नशे में धुत ड्राइवर ने की कार चढ़ाने की कोशिश, कामयाब नहीं हुआ तो शख्स को बोनट पर बैठाकर 1 KM घुमाया; VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत