1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नशे में धुत ड्राइवर ने की कार चढ़ाने की कोशिश, कामयाब नहीं हुआ तो शख्स को बोनट पर बैठाकर 1 KM घुमाया; VIDEO वायरल

नशे में धुत ड्राइवर ने की कार चढ़ाने की कोशिश, कामयाब नहीं हुआ तो शख्स को बोनट पर बैठाकर 1 KM घुमाया; VIDEO वायरल

 Reported By: T Raghavan Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 26, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 02:40 pm IST

बेंगलुरु में एक ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश की। नशे में धुत ड्राइवर ने मामूल बहस के बाद ऐसी हरकत की। बाद में पीड़ित को बोनट पर बैठाकर घुमाया।

Bengaluru Road Rage- India TV Hindi
बेंगलुरु में शख्स को कार के बोनट पर बैठाकर घुमाया। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक के बेंगलुरु में नशे में धुत एक ड्राइवर ने बहस के बाद दूसरे ड्राइवर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान, जान बचाने के लिए वो ड्राइवर कार के बोनट पर चढ़ गया। इसके बाद, पहला ड्राइवर को दूसरे ड्राइवर को कार के बोनट पर लादे हुए गाड़ी बेंगलुरु की गलियों में काफी देर तक भगाता रहा।

ड्राइवर ने ड्राइवर पर की कार चढ़ाने की कोशिश

बता दें कि शुक्रवार की रात बेंगलुरु के लग्गेरे के चौड़ेश्वरी नगर में, एक कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर एक दूसरे ड्राइवर को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की, जिसने उसकी तेज और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाया था।

बोनट पर बैठाकर 1 किलोमीटर तक घुमाया

बचने के लिए पीड़ित शख्स गाड़ी के बोनट पर जा गिरा और उसे लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटा गया। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने किया आरोपी का पीछा

चश्मदीदों के मुताबिक, बोनट पर लटके शख्स को देखकर दो लोगों ने बाइक से तुरंत आरोपी की कार का पीछा किया और उसे रुकवाने की कोशिश की। फिर, लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रुकवाया और पीड़ित को सुरक्षित कार के बोनट से नीचे उतारा।

एक गली से दूसरी गली घुमाता रहा शख्स

सामने आए घटना के वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ड्राइवर, शख्स को बोनट पर बैठाकर एक गली से दूसरी गली घूमता रहता है। इस दौरान, पीड़ित किसी तरह खुद बोनट पर संभाले रहता है। गनीमत रही कि वह फर्राट भरती कार से नीचे नहीं गिरता है। ऐसा होता है तो उसे गंभीर चोट आ सकती थी। उसके ऊपर कार चढ़ सकती थी।

मामूली बहस ने लिया बड़े विवाद का रूप

गौरतलब है कि यह घटना ड्राइवर के शराब के नशे में धुत होने और पीड़ित से बहस होने के बाद हुई। इस मामूली बहस ने बाद में गंभीर रूप ले लिया और ड्राइवर उस पर गाड़ी चढ़ाने पर आमादा हो गया। कर्नाटक के टुमकुरू जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब महिला को पीछे से टक्कर मारी गई थी और वह उछलकर सीधे ट्रक के नीचे चली गई थी। यह घटना CCTV में कैद हो गई थी।

ये भी पढ़ें- मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दौड़ाई सरकारी बस, VIDEO वायरल होने के बाद KKRTC के 3 कर्मचारी सस्पेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत