नई दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ऑफिसर तंजील अहमद पर हुई गोली-बारी में घायल हुईं उनकी पत्नी फरजाना की आज मौत हो गई। हमले के दौरान तंजील अहमद के साथ फरजाना को भी 4-5 गोलियां लगी थीं। हमले के बाद से ही फरजाना AIIMS अस्पताल में भर्ती थीं जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल फरजाना का इलाज नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा था और हालत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार को ही उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था।
2 अप्रैल को बिजनौर में NIA ऑफिसर तंजील पर को 2 बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।हमले के दौरान उनकी पत्नी को भी कई गोलियां लगी थीं। इंसपेक्टर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
इस केस में पुलिस ने 3 तीन आरोपियों मुनीर, रेयान और जैनुअल के नाम का खुलासा किया है और बताया है कि घरेलू विवाद की वजह से यह हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक मुनीर, जेनुअल और रेयान नाम के तीन लोग इस साज़िश में शामिल थे। जैनुअल और रेयान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों ने शादी वाली जगह से तंजील का पीछा किया था। जिस हथियार से तंजील अहमद को गोली मारी गई थी, उसी हथियार का इस्तेमाल धामपुर में 91 लाख रुपये की लूट में भी हुआ था। इसकी पुष्टि लखनऊ लैब में 9MM के खाली कारतूस की जांच से हुई।