1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 19 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

19 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

PF के नए नियमों पर बेंगलुरु में बवाल, सरकार ने 31 जुलाई तक टाला फैसला

सरकार ने श्रमिक संगठनों के विरोध को देखते हुए भविष्य निधि में से नियोक्ता के योगदान की निकासी पर कर्मचारी के 58 साल पूरे होने तक रोक के फैसले पर अमल तीन महीने के लिये और टाल दिया है। आगे पढ़े

21वीं सदी उन लोगों की है, जिनके पास ज्ञान है: PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच गए। PM मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर को 'लघु भारत' रूप बताया और लोगों से कहा कि वे कुछ बनने का नहीं बल्कि कुछ करने का सपना देखें। आगे पढ़े

मिजोरम सचिवालय भवन में लगी आग, 3 विभाग बुरी तरह तबाह

मिजोरम के सचिवालय भवन में कल रात आग लग गयी और इसमें करीब 100 लाख रूपये की संपत्ति जल कर खाक हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात मिजोरम के सिविल सेक्रेटेरियट एनेक्सी-1 इमारत में स्थित तीन विभागों सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, राजस्व एवं भूमि बंदोबस्त तथा उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभागों में आग लग गयी। आगे पढ़े

Odd-Even: 'आप' सरकार ने ओला, उबर पर शिकंजा कसा, 18 कैब जब्त

ऐप-आधारित टैक्सी सेवा प्रदाताओं पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली सरकार ने सम-विषम योजना अवधि में निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने के लिए ओला और उबर की 18 कैब जब्त की हैं। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास आत्मघाती हमला, 28 की मौत

मध्य काबुल में आज सुबह अमेरिकी दूतावास के पास भीषण आत्मघाती विस्फोट हुआ। शुरुआती खबरों के मुताबिक, हमले में 28 लागों के मारे जाने की खबर है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने बताया कि, काबुल में हुए हमले में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए। आगे पढ़े

ह्यूस्टन में अचानक आई भीषण बाढ़, भारतीय मूल की महिला समेत छह की मौत

ह्यूस्टन में अचानक आई भीषण बाढ़ से यहां भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से कईं रास्तों में पानी भर गया और साथ ही स्कूलों को भी बंद करना पड़ा। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

BSNL यूजर्स अब शेयर कर सकेंगे इंटरनेट डेटा

सरकारी टेलिकाम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड(BSNL) के प्रीपेड यूजर्स अब अपना डेटा फैमिली या दोस्‍तों के साथ बांट सकते हैं। आगे पढ़े

Paytm ने नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन पर शुरू की फ्री Wi-Fi सर्विस, 15 मिनट मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

वॉलेट सर्विस देने वाली कंपनी Paytm ने दिल्‍ली एनसीआर के कस्‍टमर्स के लिए फ्री वाई-फाई इंटरनेट की घोषणा की है। आगे पढ़े

पुराने इलेक्ट्रॉनिक के बदले Apple एक्सेसरीज पर मिल रहा है 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

एप्पल (Apple) के आईफोन, आइपैड और मैक डिवाइसेज की एक्‍सेसरीज पर कंपनी 50 फीसदी का डिस्‍काउंट दे रही है। हालांकि इस डिस्‍काउंट के लिए आपको अपना पुराना इलेक्‍ट्रॉनिक सामान एप्‍पल के प्रीमियम रिसेलर तक पहुंचाना होगा। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

बिपाशा बसु के नाम पर क्यों झल्लाए जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बिपाशा, करण से पहले भी हिन्दी सिनेमा में कई अभिनेताओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं जिनमें से एक जॉन अब्राहम भी थे। बिपाशा और जॉन के रिश्ते को इंडस्ट्री में मिसाल माना जाता था। आगे पढ़े

ऐश्वर्या की वजह से सलमान को छोड़नी पड़ी ये फिल्म

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में ये बात तो सभी जानते हैं कि वह किसी की भी मदद करने के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं। इन दिनों भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सरबजीत’  काफी चर्चा में है। आगे पढ़े

‘हर पल है यहां धोखा’ प्रत्युषा पर बनेगी फिल्म

कलर्स चैनल के धारावाहिक 'बालिका वधू' से चर्चा में आई अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत का राज अब तक खुला नहीं है और दूसरी तरफ उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया गया है। आगे पढ़े

खेल की खबरें

IPL: चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हुए हेस्टिंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स टखने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। आगे पढ़े

मोदी ने की दीपा की उपलब्धि की तारीफ, दृढ़ संकल्प को सलाम किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी दीपा करमाकर की तारीफ करते हुए आज कहा कि इस खिलाड़ी ने अपने दृढ़ संकल्प से देश को गौरवान्वित किया। आगे पढ़े
 

Latest India News