1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या की वजह से सलमान को छोड़नी पड़ी ये फिल्म

ऐश्वर्या की वजह से सलमान को छोड़नी पड़ी ये फिल्म

 Published : Apr 19, 2016 01:31 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 01:32 pm IST

हाल ही में सलमान खान को ऐश्वर्या के कारण एक फिल्म छोड़नी पड़ गई है जिसमें सभी को लगता है उन्हें तो होना ही चाहिए था।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में ये बात तो सभी जानते हैं कि वह किसी की भी मदद करने के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं। इन दिनों भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सरबजीत’  काफी चर्चा में है। फिल्म में रणदीप हुड्डा, ऐश्वर्या राय बच्चन और रिचा चड्ढ़ा मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान को भी होना चाहिए था, लेकिन उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के फिल्म में होने की वजह से सलमान फिल्म में कही भी नजर नहीं आएंगे। दरअसल सलमान ने ही ट्विटर के जरिए लोगों तक यह बात पहुंचाई थी कि सरबजीत बेगुनाह हैं और उन्हें रिहा कर देना चाहिए। इतना ही नहीं सरबजीत सिंह को छुड़वाने के लिए सलमान ने कैंपेन भी चलाए थे।

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या राय और अमित शाह ने फिल्म ‘सरबजीत’ का पहला पोस्टर जारी किया

लेकिन अब जब सरबजीत की जिंदगी पर फिल्म बन रही है तो उसमें सलमान का कहीं कोई जिक्र ही नहीं है। खबरों के अनुसार इसकी वजह सिर्फ एश्वर्या राय हैं।

सरबजीत की बहन दलबीर अपने भाई को जेल से रिहा करवाने के लिए 2012 में सलमान की फिल्म ‘दबंग 2’ के सेट पर गई थीं। उनका मानना था कि सलमान के पाकिस्तान में कई फैंस हैं और अगर वह कहेंगे तो शायद उनके भाई को छोड़ दिया जाएगा। दलबीर से मिलने के बाद सलमान ने ट्विटर पर सरबजीत के बेगुनाह होने की बात लोगों तक पहुंचाई। लेकिन फिल्म के किसी भी सीन में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। ऐश फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं जिन्होंने अपने भाई को जेल से छुड़वाने के लिए कई मुसीबतें झेलीं।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन