1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय और अमित शाह ने फिल्म ‘सरबजीत’ का पहला पोस्टर जारी किया

ऐश्वर्या राय और अमित शाह ने फिल्म ‘सरबजीत’ का पहला पोस्टर जारी किया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2016 08:06 am IST,  Updated : Mar 01, 2016 08:06 am IST

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, BJP अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यहां फिल्म ‘सरबजीत’ का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया।

aishwarya rai in sarabjit
- India TV Hindi
aishwarya rai in sarabjit

नई दिल्ली: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, BJP अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यहां फिल्म ‘सरबजीत’ का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया। उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है जिसकी पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदियों द्वारा किए गए हमले के बाद मृत्यु हो गई।

 

BJP अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता वासु भगनानी, भूषण कुमार और संदीप सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान अभिनेत्री रिचा चड्ढा भी मौजूद थीं।

ऐश्वर्या फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार अदा कर रहीं हैं। शाह ने इस मौके पर फिल्म की टीम को बधाई दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन